सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बेमौसम बारिश से खराब हुई 400 बीघा खीरा-ककड़ी की फसल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-13- परियर के पनपथा में तरबूज की फसल देखता किसान। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। तेज हवाओं के साथ हुई बेमौसम की बारिश से गंगा कटरी में बोई गई खीरा, ककड़ी आदि की फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि नया फूल और पौधे में लगे छोटे फल सहित करीब 400 बीघे में बोई गई फसल खराब हुई है। कुछ क्षेत्रों में गेहूं की फसल गिरी है। सरसों की भीगी फसल सुखाने की जद्दोजहद में किसान लगे रहे। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि कहीं से नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
Trending Videos

एक हजार बीघे में बोई गई है फसल, 40 फीसदी नुकसान की आशंका

परियर। सदर तहसील क्षेत्र के मरौंदा, परियर, देवीपुरवा, बंदनपुरवा, पनपथा, मानाबंगला आदि गांवों के किसान करीब एक हजार बीघे में गंगा की रेती में खेती करते हैं। इस समय रेत में खीरा और ककड़ी की फसल तैयार हो रही है। शुक्रवार को क्षेत्र में भी बारिश हुई थी। किसान दुर्गेश निषाद, शेखर कश्यप, अवधेश, मुकेश कश्यप, दीपक कश्यप व कल्लू निषाद ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के चलते फसल इस बार कम आई है। शुक्रवार को हुई बारिश से फसलों के छोटे फल और फूल खराब हो गए हैं। इससे खीरा और ककड़ी की लगभग 40 प्रतिशत फसल की पैदावार प्रभावित हुई है। करीब 200 बीघे में बोई गई फसल खराब होने की आशंका है। इसके अलावा तरबूज व खरबूजा की फसल को भी नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गेहूं खेत में गिरा, भीगी सरसों को सुखाने का बढ़ा काम

बांगरमऊ/बीघापुर/बिछिया। हल्की बारिश और तेज हवा के चलते कुछ किसानों का गेहूं गिर गया है। इससे किसानों को मामूली नुकसान की आशंका है। बीघापुर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार की रात में बारिश के चलते गेहूं की खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कई गांव में ज्यादा बारिश होने के चलते गेहूं की फसल में पानी भी भर गया है। रावतपुर निवासी किसान राम किशोर शुक्ल ने बताया कि बरसात ज्यादा होने के चलते खेत में पकी खड़ी गेहूं फसल जमीन के बराबर समतल हो गई है। इससे पैदावार प्रभावित हो सकती है। ममरेजपुर के संतोष दीक्षित ने बताया कि गेहूं की फसल को जहां नुकसान पहुंचा है। वहीं खेतों में कटी सरसों की फसल भी भीग जाने से मड़ाई का काम प्रभावित हो गया है। पड़री कला के शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि बारिश से खेत में नमी हो गई है। इससे कटाई लेट होगी। वहीं खेत में कटी पड़ी सरसों की फसल भीग गई है। अब धूप में पहले फसल को सुखाना पड़ेगा।


बिजली का खंभा गिरा, ट्यूबवेल की आपूर्ति बाधित



मौरावां। क्षेत्र में शुक्रवार रात दस बजे को मौसम बिगड़ने व तेज आंधी पानी आने की वजह से खेत में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई। वहीं गंगाबक्सखेड़ा निवासी किसान संत कुमार के ट्यूबवेल की लाइन का एक खंभा टूटकर गिर गया। जिससे आपूर्ति बाधित हो गई।



वर्जन...



अभी कहीं से भी फसल के नुकसान की सूचना या शिकायत नहीं मिली है। कटरी क्षेत्र की खीरा, ककड़ी फसल बीमित नहीं है। इस कारण प्रधानमंत्री फसल बीमा से आच्छादित नहीं है। गेहूं, सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचना कहीं से नहीं है। फिर भी ब्लॉकवार जानकारी ली जा रही है। -शशांक कुमार, जिला कृषि अधिकारी।



शुक्रवार को बिजली गिरने से पुरवा क्षेत्र के दो लोगों के झुलसने की सूचना मिली थी। उनका इलाज चल रहा है। अन्य कहीं से न फसल के नुकसान की सूचना मिली है और न ही जन और पशु हानि की। -विवेक तिवारी, आपदा विशेषज्ञ।

फोटो-13- परियर के पनपथा में तरबूज की फसल देखता किसान। संवाद

फोटो-13- परियर के पनपथा में तरबूज की फसल देखता किसान। संवाद

फोटो-13- परियर के पनपथा में तरबूज की फसल देखता किसान। संवाद

फोटो-13- परियर के पनपथा में तरबूज की फसल देखता किसान। संवाद

फोटो-13- परियर के पनपथा में तरबूज की फसल देखता किसान। संवाद

फोटो-13- परियर के पनपथा में तरबूज की फसल देखता किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed