{"_id":"69bee6873d42ea0ba6023ec4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-147214-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 27.93 करोड़ से सड़क होगी चौड़ी, दो पुलिया भी बनेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 27.93 करोड़ से सड़क होगी चौड़ी, दो पुलिया भी बनेंगी
विज्ञापन
फोटो-7- भूमि पूजन करते सदर विधायक पंकज गुप्ता। स्रोत: कार्यकर्ता
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में सड़क चौड़ीकरण और दो पुलियों के नवनिर्माण के लिए 27.93 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। शनिवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने तीन स्थानों पर निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार यह कार्य चार माह से एक साल में पूरा होगा जिससे करीब 50 हजार लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
सदर तहसील क्षेत्र के 18 किलोमीटर लंबे परमनी-जंगेनगर मार्ग की चौड़ाई साढ़े तीन मीटर है। कम चौड़ाई के कारण इस मार्ग पर अक्सर जाम लगता था जिससे लोगों को परेशानी होती थी। इसको साढ़े पांच मीटर चौड़ा करने के लिए 24 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। मंजूरी मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी कराई गई। शनिवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मौजूदगी में इसका भूमि पूजन किया। विधायक ने परमनी पुलिया से नगवां मार्ग तक बने इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण भी किया। यह मार्ग राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा की निधि से 31 लाख रुपये की लागत से बना है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुरेश, दीपक और संजय सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
दो पुलियों का होगा चौड़ीकरण
सदर तहसील क्षेत्र में कब्बाखेड़ा और दोस्तीनगर की दो पुलिया काफी संकरी हैं। इनकी चौड़ाई 5.25 मीटर है जिसे शासन ने चौड़ा करने की मंजूरी दी है। दोस्तीनगर पुलिया के लिए 1.93 करोड़ रुपये और कब्बाखेड़ा पुलिया के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। दोनों पुलियों को 12 मीटर चौड़ा और 30 मीटर लंबा किया जाएगा। इनका भूमि पूजन भी शनिवार को सदर विधायक ने ही किया।
विधायक ने अधिकारियों को पुलियों का चौड़ीकरण कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बारिश से पहले यह कार्य पूरा कर लिया जाए। कार्य शुरू करने से पहले आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और लोगों को सुविधा मिलेगी।
वर्जन...
परमनी-जंगेनगर मार्ग चौड़ीकरण व नवनिर्माण के लिए 12 माह का समय तय किया गया है। कब्बाखेड़ा पुलिया का चौड़ीकरण व निर्माण नौ माह में पूरा करा लिया जाएगा। भूमि पूजन होने के बाद कार्य तेजी के साथ पूरा कराया जाएगा। -हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।
वर्जन...
दोस्तीनगर पुलिया चौड़ीकरण व निर्माण के लिए भूमि पूजन हो गया है। नहर में पानी बंद होने के बाद कार्य अप्रैल से शुरू कराया जाएगा। पहले वैकल्पिक मार्ग बनवाया जाएगा। इसके बाद ही पुलिया तोड़ने का काम शुरू होगा। चार माह में काम पूरा कराया जाएगा। -सुबोध कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।
Trending Videos