{"_id":"69bee5dc26ba2e1dd5071a83","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-147230-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शॉर्ट सर्किट से जला पावर हाउस का केबल, बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शॉर्ट सर्किट से जला पावर हाउस का केबल, बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
फोटो-18-पावर हाउस में खरपतवार में लगी आग को बुझाते कर्मी। स्रोत: दमकल कर्मी।
विज्ञापन
सोनिक। दही चौकी स्थित पावर हाउस में शॉर्ट सर्किट से केबल जलने लगा। इससे नीचे पड़े खरपतवार में आग लग गई। आग तेज होने पर सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल ने पहुंचकर एक घंटे में आग बुझाई। केबल जलने से दो फीडरों की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
ट्रांसमिशन पावर हाउस में शनिवार दोपहर एक बजे एक बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसी बीच बाहर पड़े खरपतवार में भी आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची। गाड़ी खड़ी होने से कानपुर लखनऊ हाईवे पर भी यातायात धीमी रफ्तार से निकला। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। केबल जलने से नवाबगंज और बशीरतगंज की एक फैक्टरी की बिजली प्रभावित हो गई। शाम साढ़े छह बजे के करीब बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। एक्सईएन अनूप कुमार ने बताया कि एक केबल जला था। उसकी मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई थी।
नौ घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
पुरवा। मौरावां से पुरवा विद्युत उपकेंद्र के बीच 33 केवी मुख्य लाइन में शुक्रवार रात लगभग 11 बजे बारिश के चलते खराबी आ गई। इसके बाद कस्बा सहित मंगतखेड़ा, चमियानी, बाजीखेड़ा व बेहटा आदि फीडरों की सप्लाई बाधित हो गई थी। सप्लाई बाधित होने के चलते क्षेत्र के लगभग 200 गांवों के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह लगभग आठ बजे खराबी को दूर करके आपूर्ति चालू कराई गई। इस दौरान करीब नौ घंटे आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ एतबार अहमद सिद्दीकी ने बताया कि 33 केवी लाइन में इंसुलेटर खराब होने से खराबी आ गई थी। जिसे सही कराने में समय लग गया था।
Trending Videos