सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दुकानों में गंदगी पर सात संचालकों को नोटिस, 11 नमूने लिए

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
अचलगंज। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने क्षेत्र की किराना व मिठाई की सात दुकानों में जांच की। इनमें साफ-सफाई सही नहीं मिली। सभी संचालकों को नोटिस देने के साथ 11 नमूने लिए। मानकविहीन की आशंका पर 38 हजार रुपये का 248 लीटर तेल सीज किया गया।
Trending Videos


सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अचलगंज में आशीष गुप्ता की किराना दुकान में जांच की। यहां तनवानी नमकीन व काजू का सैंपल लिया। साफ-सफाई न मिलने पर संचालक को नोटिस दिया। इसके बाद अधिकारी मेसर्स रोजाना रूरल पहुंचे और मूंगफली दाना का नमूना लिया। श्यामू किराना स्टोर से मखाना, तनवानी नमकीन का सैंपल लेकर गंदगी मिलने पर नोटिस दिया। आशीष किराना स्टोर से कचरी और राइस ब्रान ऑयल का नमूना लिया। साथ ही 18,200 रुपये का 130 लीटर ऑयल सील कर दिया। आलोक किराना स्टोर से सरसों का तेल का नमूना लेकर 20060 रुपये का 118 किलो तेल सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा महालक्ष्मी स्वीट हाउस एंड फास्ट फूड से पेड़ा और भारत किराना दुकान से साबूदाना व मूंगफली दाना का नमूना लिया। गंदगी मिलने पर नोटिस दिया। सहायक आयुक्त ने बताया कि सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। टीम में आशीष वर्मा, उपासना साह, अनिल कुमार कटियार, राजेंद्र प्रसाद, पल्लवी शर्मा, आकांक्षा जायसवाल व रुचि बाजपेयी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed