सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कच्ची कोठरी का आया डेढ़ साल में 45 हजार बिल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-15- समाधान ​शिविर में ​शिकायतें सुनते अधिशासी अभियंता विमल कुमार व मौजूद विधायक आशुतोष शुक
विज्ञापन
बीघापुर। विद्युत उपखंड कार्यालय पर लगे समस्या समाधान शिविर में पहुंचे उपभोक्ता ने कच्ची कोठरी का डेढ़ साल में 45 हजार रुपये बिजली बिल आने की शिकायत दर्ज कराई। एक्सईएन ने एसडीओ को बिल सही करने के निर्देश दिए।
Trending Videos

सातन निवासी नफीस ने शिकायतीपत्र में बताया कि उसका डेढ़ साल का 45 हजार रुपये बकाया बिल दिखाते हुए नोटिस दिया गया है जबकि घर के नाम पर केवल एक कच्ची कोठरी है। विधायक आशुतोष शुक्ला ने अधिशाषी अभियंता विमल कुमार से तत्काल समस्या समाधान की बात कही। मगरायर निवासी ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने बताया कि ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था लेकिन अधिकारी टाल रहे हैं। एक्सईएन ने एसडीओ से नाराजगी जताई और जल्द कनेक्शन देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेदाखेड़ा पकरा बुजुर्ग में लंबे समय से पोल टूटने की शिकायत पर विधायक ने एक्सईएन को तुरंत खंभा लगवाने के निर्देश दिए। नगर पंचायत बीघापुर निवासी मिथिलेश गुप्ता ने बिल संशोधन के लिए लगातार अधिकारियों द्वारा टरकाने की शिकायत की। विधायक ने कहा कि सभी शिकायतों का जल्द निस्तारण कराया जाए।
एक्सईएन ने बताया कि ओटीएस में पंजीकरण कराने के बाद भी 3117 उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी शेष बकाया धनराशि जमा नहीं की है। ऐसे उपभोक्ताओं के 31 मार्च तक धनराशि जमा न करने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इस मौके पर गोकुल बाबा के अधिशाषी अभियंता भरत गौतम, एसडीओ पीसी यादव, सुधीर श्रीवास्तव, लाला तिवारी, रजन्ना मिश्रा, सुयस पांडे व प्रभात कुमार शुक्ला आदि रहे।

उपखंड कार्यालय में गंदगी देख एसडीओ को फटकार
समाधान शिविर में पहुंचे अधिशाषी अभियंता विमल कुमार ने परिसर में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। एक्सईएन को उपखंड कार्यालय परिसर में खड़े झाड़ तथा चारों ओर फैली गंदगी साफ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed