सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एजेंसी पर ताला देख भड़के उपभोक्ताओं ने लगाया जाम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-24- गैस एजेंसी के सामने लगी उपभोक्ताओं की भीड़। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। कस्बे की भारत गैस एजेंसी में सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता कार्यालय में बंद ताला और लोड न आने का लेटर चस्पा देख आक्रोशित हो गए। बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे पुरवा-मौरावां रोड पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर नायब तहसीलदार पहुंचे और लोगों को सिलिंडर समस्या दूर कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
Trending Videos

कस्बे में भारत गैस के उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। लगातार एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। बुधवार को सिलिंडर मिलने की उम्मीद में काफी संख्या में उपभोक्ता सुबह छह बजे ही एजेंसी कार्यालय पहुंच गए। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी। इसके बाद भी एजेंसी का ताला नहीं खुला। इसी बीच उपभोक्ताओं की नजर कार्यालय दीवार पर चस्पा लेटर पर पड़ी, जिसमें लोड न आने से एजेंसी बंद होने की बात लिखी थी। यह देख उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया और आक्रोशित लोग सिलिंडर लेकर सामने पुरवा-मौरावां रोड पर आ गए और वाहनों को रोकने लगे। कुछ ही देर में उपभोक्ताओं ने दोनों तरफ की गाड़ियां रोककर यातायात रोक दिया और जाम लगा दिया। इससे कुछ ही देर में दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी व कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश यादव पहुंचे। दोनों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और समाधान कराने का आश्वासन देकर किसी तरह से लोगों को शांत कराया। इसके बाद उपभोक्ता रोड से हटना शुरू हुआ। पांच मिनट बाद वाहनों से रेंगना शुरू किया।
इंसेट-1
उपभोक्ता बोले, कई दिनों से नहीं लि रही गैस
एजेंसी के बाहर मौजूद उपभोक्ता कई दिनों से सिलिंडर के लिए दौड़ लगाने के बाद भी गैस न मिलने से परेशान थे। उपभोक्ताओं में सुरेश, लक्ष्मी, शिव कुमार, देवकी, धर्मेंद्र व विनोद ने बताया कि गैस सिलिंडर लेने आए थे लेकिन एजेंसी बंद थी। पिछले कई दिनों से गैस नहीं मिल पा रही है। गैस एजेंसी संचालक विजय कुमार ने बताया कि लोड न आ रहा है। इसी कारण वितरण नहीं हो पा रहा है। जैसे ही लोड आएगा, वैसे ही उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

वर्जन...बुधवार को भारत गैस एजेंसी में सिलिंडर का लोड ही नहीं आया था। इसकी संचालक द्वारा पर्ची चस्पा करा दी गई थी। संभवत: बृहस्पतिवार को लोड आने की उम्मीद है। इसके बाद उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाएगी। -नीरज चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार पुरवा।
----
कॅमर्शियल सिलिंडर न मिलने से बंद होने लगे ढाबे
अचलगंज। गैस की किल्लत से अब सड़क किनारे होटल व ढाबे भी प्रभावित होने लगे हैं। कुछ ने तो कॅमर्शियल सिलिंडर न मिलने से ढाबा बंद कर दिया है तो कुछ कोयला का प्रयोग करके किसी तरह से संचालन में लगे हैं। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर कुरमापुर के पास चल रहे एक ढाबा के संचालक प्रद्युम्न ने बताया कि कॅमर्शियल सिलिंडर तो पूरी तरह से बंद चल रहे हैं। कोयला का प्रयोग शुरू किया है लेकिन वह भी काफी महंगा पड़ रहा है। किसी तरह से संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा हाईवे पर एक अन्य ढाबे में तो ताला पड़ गया है। (संवाद)

फोटो-24- गैस एजेंसी के सामने लगी उपभोक्ताओं की भीड़। स्रोत: पाठक

फोटो-24- गैस एजेंसी के सामने लगी उपभोक्ताओं की भीड़। स्रोत: पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed