{"_id":"69cacc2e19f614a34808c328","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-147767-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गेहूं खरीद केंद्रों पर न बैनर और न ही बारदाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गेहूं खरीद केंद्रों पर न बैनर और न ही बारदाना
विज्ञापन
फोटो-35-बांगरमऊ के नवीन गल्ला मंडी में खोले गए केंद्र पर सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। सरकारी गेहूं खरीद कागजों पर सोमवार से शुरू हो गई। दावा किया गया कि 87 केंद्र खोल दिए गए जबकि कई केंद्रों पर न बैनर लगा मिला और न ही बारदाना। यही नहीं कुछ केंद्रों पर प्रभारियों ने भी दूरी बनाए रखी थी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष यादव का कहना है कि तैयारियां पूरी हैं। सभी केंद्रों पर बैनर, बारदाना भेजा जा चुका है। जहां पर नहीं है, वहां पर दिखवाया जाएगा।
औरास विकासखंड के सीमऊ गांव में खाद्य विपणन विभाग का केंद्र खोला गया है। हालांकि अभी यहां धान क्रय केंद्र का ही बैनर लगा है। गेहूं खरीद का बैनर नहीं मिला। परिसर के अंदर गंदगी व प्रभारी की कुर्सी खाली थी। यहां पर बारदाना नहीं दिखा। केंद्र प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने फोन नहीं उठाया। पीसीएफ गेहूं क्रय केंद्र पर तराजू व नमी मापक यंत्र नहीं था। केंद्र प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि तराजू व नमी नापने का यंत्र मंगलवार को आ जाएगा। पहले के 250 बोरे रखे हैं।
बांगरमऊ के नवीन गल्ला मंडी के केंद्रों पर मात्र बैनर टांगे गए हैं। कोई कर्मचारी नहीं दिखा। कांटा व बारदाना भी नहीं था। विपणन शाखा कार्यालय में कुर्सी खाली पड़ी थी। केंद्र के चारों ओर धान की बोरियां लगी हुई थीं। वहीं हिलौली, खजुहाखेड़ा, खेरवा, करदहा व अकोहरी में केंद्र खोले गए हैं। एडीओ सहकारिता नितेश कुमार सोनकर ने बताया कि समितियों में स्टेशनरी पहुंच गई है। सचिव तराजू आदि उपकरण लेने पुरवा गए हैं।
बॉक्स
कुल केंद्र-87, विपणन शाखा के 15, पीसीएफ के 70 व एफसीआई के 2
गेहूं का सरकारी खरीद मूल्य-2585 रुपये प्रति क्विंटल
अब तक किसानों का पंजीकरण-2292
Trending Videos