{"_id":"69f25c05092e2d4b89018d3c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-149557-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बदला मौसम, मियागंज क्षेत्र में गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बदला मौसम, मियागंज क्षेत्र में गिरे ओले
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अचानक बदले मौसम से मियागंज क्षेत्र में करीब पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई। इससे क्षेत्र में खेत में खड़ी गेहूं की पांच से छह फीसदी फसल को नुकसान हुआ है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गुल रही।
बुधवार की दोपहर करीब एक बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसी बीच मियागंज क्षेत्र में तेज हवाओं और बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब पांच मिनट तक गांव आसीवन, कादिरपुर, हैदराबाद, मियागंज, सहबसी, दरिहट, खैरनपुर गवासा, खानपुर पीर अली, कुल्हा अटौरा मुजफ्फरपुर सर्रा, मुरव्वतपुर आदि में ओलावृष्टि हुई। मियागंज क्षेत्र में करीब 1200 हेक्टेयर में गेहूं की फसल बोई गई थी। अभी भी पांच से छह फीसदी फसल खेत में ही खड़ी है। ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि फसलें अभी भी खेतों में पड़ी हुई हैं। ओलावृष्टि और बारिश से खराब होने की आशंका बढ़ गई है। आम के बागवानों ने बताया कि अमिया गिरने से छुटपुट नुकसान हुआ है। हसनगंज एसडीएम प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि जानकारी मिली है। राजस्व कर्मियों को क्षति आंकलन के निर्देश दिए गए हैं।
इंसेट-1
आंधी से शहर के कई मोहल्लों की बिजली गुल
शहर में दोपहर में तेज हवाएं चलने लगीं। हालांकि बारिश या बूंदाबांदी नहीं हुई। तेज हवाओं के चलते तार टूटने व ट्रांसफार्मर में खराबी आने से सिविल लाइन, आवास विकास कालोनी बी ब्लॉक व मोतीनगर में बिजली दो से तीन घंटे तक गुल रही। एक्सईएन हिमांशु गौतम ने बताया कि तेज हवा के साथ बिजली गुल हुई थी। कर्मचारियों को लगाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई थी।
Trending Videos