{"_id":"69f25c2c78de0f815e0980f1","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-149573-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अपात्रों को आवास का लाभार्थी बनाने वाले सचिव पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अपात्रों को आवास का लाभार्थी बनाने वाले सचिव पर प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विकासखंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत रैनापुर में पूर्व में पांच लाभार्थियों को आवास का लाभ मिलने के बाद भी दोबारा सूची में शामिल करने वाले सचिव पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रैनापुर निवासी शाहीन बेगम ने परियोजना निदेशक डीआरडीए को शिकायतीपत्र देकर बताया था कि उनका चयन मुख्यमंत्री आवास योजना में निराश्रित महिला श्रेणी में हुआ था लेकिन खाते में धनराशि नहीं आई। परियोजना निदेशक ने बीडीओ नवाबगंज से जांच कराई तो पता चला कि शाहीन बेगम को 10 साल पहले इंदिरा आवास योजना के तहत 70000 रुपये मिले थे। मकान भी पक्का बना था। इसके बाद भी ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार ने दोबारा वर्ष 2025-26 में निराश्रित महिला श्रेणी में आवास के लिए चयनित कर लिया।
यही नहीं गांव की आफरीन पत्नी कुदरत अली, बदरुन्निसा पत्नी हनीफ, गंगाजली पत्नी रामपाल और शांति पत्नी प्रकाश को लगभग पांच वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास मिल चुका था। इनको भी निराश्रित महिला श्रेणी में शामिल करके दोबारा से मुख्यमंत्री आवास के लिए चयनित किया था। शाहीन को छोड़कर अन्य सभी को योजना की पहली किस्त प्रति आवास 40000 रुपये उनके खातों में भेज भी दी गई। प्रभारी बीडीओ नवाबगंज शशांक चौधरी ने सचिव के खिलाफ अजगैन कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos