{"_id":"69f6503b05a2f3db350bb01f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-149711-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 3.36 करोड़ से होगा पांच मार्गों का निर्माण, 20 हजार आबादी को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 3.36 करोड़ से होगा पांच मार्गों का निर्माण, 20 हजार आबादी को फायदा
विज्ञापन
फोटो-1-खस्ताहाल जगदीशपुर -सुब्बाखेड़ा संपर्क मार्ग। स्रोत: ग्रामीण।
विज्ञापन
उन्नाव। दो ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाले पांच प्रमुख संपर्क मार्गों का तीन करोड़ 36 लाख 67 हजार रुपये से निर्माण होगा। पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार से मंजूरी मिल गई है। इन मार्गों के निर्माण के लिए तीन से छह माह का समय तय किया गया है।
ये संपर्क मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल थे जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी होती थी। कई मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गए थे। गिट्टी उखड़ गई थी और वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे थे। ग्रामीणों ने इन मार्गों के नवनिर्माण की मांग की थी। अब इनका नए सिरे से डामरीकरण कराया जाएगा। इसमें मियागंज, बिछिया और नवाबगंज जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के मार्ग इसमें शामिल हैं। इससे करीब 25 हजार की आबादी को सीधा फायदा मिलेगा और उनका आवागमन सुलभ हो जाएगा।
इंसेट-2
ये हैं प्रमुख मार्ग और निर्माण की लागत
-जगदीशपुर सुब्बाखेड़ा संपर्क मार्ग-26.10 लाख
-कनिकामऊ से भटपुरवा संपर्क मार्ग-29.10 लाख
-भरोसे का पुरवा से बोधीखेड़ा संपर्क मार्ग-81.62 लाख
-पाली से चिलौला मार्ग का नवनिर्माण-123.1 लाख
-लल्तूपुरवा से परियर संपर्क मार्ग-76.75 लाख
वर्जन....
दो गांवों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों का प्रस्ताव तैयार कराया गया था। इनमें से पांच मार्गों के बजट को मंजूरी मिल गई है। तीन से छह माह में निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। -हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।
Trending Videos