फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: केएनपीएन इंटर कॉलेज के नए प्रबंधक बने संजय सेठ

Sun, 14 Jun 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
unnao news
मौरावां। कस्बे में 1897 से संचालित सबसे प्राचीन केएनपीएन इंटर कॉलेज मौरावां के नए प्रबंधक राज्यसभा सांसद संजय सेठ बनाए गए। शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक से आए पर्यवेक्षक कमलेश कुमार ने चुनाव समिति के समक्ष सभी सदस्यों की सहमति से प्रबंधक का चयन किया।
विज्ञापन

निवर्तमान प्रबंधक लवकुश नारायण सेठ वर्ष 1966 से अब तक करीब 60 वर्ष पद पर रहे। उन्हीं के आदेश पर उनके पुत्र व राज्यसभा सांसद संजय सेठ को प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई। सांसद ने कहा कि मौरावां की शिक्षा की धरोहर को बरकरार रखा जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से उप प्रबंधक कुणाल सेठ, सैयद अनवर मोहम्मद रिजवी को सदस्य चुना गया। कालेज प्रधानाचार्या उषा शुक्ला व शिक्षकों में रामकिशोर, राजीव कुमार, अमित कुमार, सतीश चंद्र, मौरावा पंचायत अध्यक्ष विवेक सेठ, शिवम पांडेय, दीपू अग्निहोत्री, गुड्डू त्रिवेदी व अवधेश दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed