फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 30 किमी. में 20 अवैध कट

Fri, 14 Aug 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-6- हवाई पट्टी के पास टूटी सुरक्षा जाली और लोहे की बैरीकेटिंग। संवाद - फोटो : 1
गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली हवाई पट्टी अब असुरक्षित हो गई है। इसके दोनों ओर लगे सुरक्षा इंतजाम टूट गए हैं। इसके अलावा 30 किलोमीटर के दायरे में 20 अवैध कट बना लिए गए हैं। इस कारण मवेशी एक्सप्रेसवे पर आ जाते हैं। पिछले दिनों एक्सप्रेसवे पर सांड से तीन कारें टकरा गई थीं।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी बनाई गई है। इस पर आपात स्थिति में लड़ाकू विमान उतारे जा सकते हैं। इसकी सुरक्षा के लिए यहां जाली और लोहे की घेराबंदी लगाई गई थी। कुछ हादसों और राहगीरों की सुविधा के कारण ये इंतजाम टूट गए। इससे एक्सप्रेसवे पर कई अवैध रास्ते बन गए हैं। नसिरापुर के पास हवाई पट्टी पर करीब 50 मीटर तक सुरक्षा उपकरण टूटे हैं।
विज्ञापन




बांगरमऊ कोतवाली और बेहटामुजावर थाना क्षेत्रों में 30 किलोमीटर के दायरे में 20 जगह लोगों ने अवैध रास्ते बना लिए हैं। इन रास्तों से लोग आवागमन करते हैं और छुट्टा मवेशी भी एक्सप्रेसवे पर आ जाते हैं। ये मवेशी बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं। सात अगस्त की रात करीब 11 बजे एक सांड से तीन कारें टकराई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि हवाई पट्टी और आसपास के सुरक्षा उपकरणों को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। छुट्टा मवेशियों को एक्सप्रेसवे पर पहुंचने से रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

फोटो-6- हवाई पट्टी के पास टूटी सुरक्षा जाली और लोहे की बैरीकेटिंग। संवाद

फोटो-6- हवाई पट्टी के पास टूटी सुरक्षा जाली और लोहे की बैरीकेटिंग। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed