{"_id":"6a7e1d084958db15f5021524","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-155713-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बहनोई के घर युवक गर्दन पर चाकू मारकर खुद को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बहनोई के घर युवक गर्दन पर चाकू मारकर खुद को किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर नगर मोहल्ले में युवक ने बहनोई के घर खुद के गले पर चाकू से वार कर लिया। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
अचलगंज थानाक्षेत्र के आटा बंथर गांव निवासी पिंटू (30) पिता किशनलाल के साथ आया था। वह बृहस्पतिवार सुबह आंबेडकर नगर मोहल्ले में बहनोई गिरीश कुमार राणा के घर पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद रसोईघर में गया। वहां से चाकू उठाकर अपने गले पर वार कर लिया। पिंटू को लहूलुहान देखकर गिरीश कुमार परेशान हो गए। उन्होंने तुरंत घायल को उसके पिता और अन्य परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। गले में गहरा घाव होने के कारण रक्तस्राव अधिक हो रहा था। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिंटू की हालत गंभीर बनी हुई है।
पिंटू के बहनोई गिरीश कुमार राणा ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया। कोतवाल अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।