{"_id":"6a7e1c8b375d895c1501680e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-155707-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगा पुल के पास बाइक खड़ी कर युवक ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगा पुल के पास बाइक खड़ी कर युवक ने लगाई छलांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के गंगा पुल पर बाइक खड़ी कर युवक ने नदी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद ट्रक चालकों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर बांगरमऊ कोतवाली पुलिस पहुंची लेकिन घटनास्थल कानपुर के औराल थाना का होने से वहां की पुलिस को जानकारी दी और बाइक नंबर के आधार पर जानकारी कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पारिवारिक विवाद बताया है।
बांगरमऊ कोतवाली के सिरधरपुर गांव निवासी रोहित (20) पुत्र राजबहादुर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से गंगा पुल पर पहुंचा। बाइक किनारे खड़ी कर पुल की रेलिंग से छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ा। कुछ ट्रक चालकों ने रोकने का प्रयास किया गया लेकिन उसने छलांग लगा दी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बांगरमऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र का होने से वहां की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्टीमर और गोताखोरों के माध्यम से तलाश शुरू की है। देर शाम तक कुछ पता नहीं चला था।
कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची थी लेकिन घटना अरौल थानाक्षेत्र की होने से वहीं की पुलिस उसकी तलाश करा रही है।