फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म में 10 साल की जेल

Fri, 14 Aug 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी रविप्रकाश साहू ने किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मन्नू सविता को ़8 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मन्नू का साथ देने वाले बऊवा, मानस और विक्कू को भी तीन-तीन साल कैद की सजा मिली है। यह निर्णय बृहस्पतिवार को सुनाया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 15 फरवरी 2019 को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। उसने बताया कि 12 फरवरी 2019 की रात मसवासी गांव निवासी मन्नू सविता, मानस, बऊवा और विक्कू ने उसकी 15 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया था। गांव के लोगों ने आरोपियों को बेटी के साथ जाते देखा था। शाम को बऊवा और मानस के घर लौटने पर बेटी के बारे में पूछा तो इन लोगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी को खोजा और उसका मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन

किशोरी ने न्यायालय में कलमबंद बयानों में मन्नू सविता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसने बऊवा, मानस और विक्कू पर अपहरण में शामिल होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय में दोष साबित होने पर न्यायाधीश ने मन्नू सविता को दुष्कर्म के लिए दस साल सश्रम कारावास दिया। उस पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। किशोरी के अपहरण में मन्नू का साथ देने के दोषी बऊवा, मानस और विक्कू को तीन-तीन साल सश्रम कारावास की सजा मिली। तीनों पर दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।


फोन कर बचाने की लगाई थी गुहार
पीड़ित किशोरी की मां के मुताबिक छह और 30 मार्च को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया था। बेटी ने दुष्कर्म करने और उसे चंगुल से बचाने की गुहार लगाई थी। हालांकि जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed