{"_id":"6a7e1d4f56cbe346d10b6640","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-155685-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: उन्नाव के अनुराग ने सीतापुर के तृष्णन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: उन्नाव के अनुराग ने सीतापुर के तृष्णन को हराया
विज्ञापन
फोटो-14- बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं बालिकाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में मंडलीय माध्यमिक बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई। शिक्षक विधायक राजबहादुर चंदेल ने शुभारंभ किया। इसमें विभिन्न आयु वर्गों में कई जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें उन्नाव के अनुराग सिंह ने एकल में सीतापुर के तृष्णन श्रीवास्तव को 21-9 से हराया।
बैडमिंटन बालिका अंडर-14 युगल में सीतापुर ने लखनऊ को हराया। बालिका एकल में लखनऊ की साची विजेता बनीं। टेबल टेनिस अंडर-14 एकल बालिका वर्ग में लखनऊ की वैष्णवी वर्मा ने बाजी मारी। अंडर-17 बालिका बैडमिंटन में सीतापुर ने लखीमपुर खीरी को 2-0 से मात दी। एकल में सीतापुर की आदर्शिनी ने लखीमपुर की आर्या को 21-13 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग में लखीमपुर टीम ने लखनऊ को 2-0 से हराकर जीत हासिल की। लखीमपुर खीरी की कृतिका ने एकल में लखनऊ की काजल को 21-5 से पराजित किया।
बैडमिंटन अंडर-17 बालक वर्ग के एकल मैच में लखनऊ के राघव ने सीतापुर के मयंक को 21-10 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में उन्नाव के अविनाश ने लखीमपुर खीरी के अजय को 21-12 से पराजित किया। डबल्स फाइनल में उन्नाव के प्रख्यात सिंह और रुद्र प्रताप सिंह की जोड़ी विजयी रही। उन्होंने लखीमपुर खीरी के अजय व उज्ज्वल की जोड़ी को 21-12 से हराया।
विज्ञापन
टेबल टेनिस के अंडर-14 बालक वर्ग में लखनऊ ने हरदोई को 2-0 से हराकर खिताब जीता। बालिका वर्ग में लखनऊ की वैष्णवी वर्मा ने हरदोई की अंशिका गुप्ता को 2-0 से मात दी। अंडर-17 बालिका वर्ग में लखनऊ की जागृति ने हरदोई की अदिति दीक्षित को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने विजेताओं को प्रमाणपत्र, मेडल और शील्ड भेंटकर सम्मानित किया। आयोजक समिति के मंडलीय संयोजक निखिल कुमार त्रिवेदी और जनपदीय सचिव नवीन सिन्हा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।