फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: अकेली रह रही महिला का कमरे में मिला शव

Fri, 14 Aug 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
unnao news
बांगरमऊ। कस्बे के काशीराम गली में बने घर में अकेली रह रही महिला कमरे में मृत मिली। सीतापुर में रहने वाली बहन ने फोन मिलाया। रिसीव न होने पर पड़ोसी से बात कराने को कहा। पड़ोसी के घर पहुंचने पर घटना का पता चला। पोस्टमार्टम में हृदयगति से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के पटेलनगर मोहल्ला की काशीराम गली निवासी किरण जायसवाल (40) घर में अकेली रहती थीं। उनके घर गए कटरा मोहल्ल निवासी कृष्णा गौरव ने बताया कि किरण के पति अनिल जायसवाल की कोराना काल में मौत हो गई थी। संतान न होने से अकेली रह रही थी। बुधवार की रात सीतापुर निवासी किरण की बहन ने फोन किया तो नहीं उठा। जब घर जाकर देखा तो उनका शव बेड पर पड़ा मिला। इसकी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पति की मौत के बाद वह दो दुकानें से मिलने वाले किराये से गुजारा कर रही थीं। आमदनी अधिक न होने से बिजली का कनेक्शन भी कटवा दिया था। पैनल में शामिल जिला महिला अस्पताल के डॉ. तौसीफ रिजवी और ब्योली इस्लामाबाद सीएचसी के डॉ. रमन सिंह ने वीडियोग्रॉफी के बीच पोस्टमार्टम किया। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम में हृदयगति रुकने से मौत की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed