फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 12 करोड़ से भरेंगे 1052 किमी सड़कों के जख्म

Fri, 14 Aug 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-3-नवाबगंज के भोलाखेड़ा जाने वाले मार्ग पर हुए गड्ढे और भरा पानी। संवाद
उन्नाव। खस्ताहाल मार्गों के जख्म भरने (पैचवर्क) के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन से 12 करोड़ रुपये मांगे हैं। इस बजट से 1052 किलोमीटर सड़कों के गड्ढों भरकर लोगों का आवागमन सुगम किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में इस बार 22 जून से मानसून सक्रिय शुरू हुआ था। बारिश के मौसम को डेढ़ माह से ज्यादा हो रहा है। हालांकि जिले में अब तक सामान्य 368.3 मिमी बारिश होनी चाहिए लेकिन 206.03 मिमी ही हुई है। कम बारिश ने भी सड़कों की दशा खराब कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने कुछ दिन पहले बारिश से खराब हुए जिले के मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए सर्वे शुरू कराया था। इसमें काफी मार्ग खस्ताहाल मिले। इसकी सूची तैयार कराई गई।
विज्ञापन




सर्वे में प्रांतीय में 550 और निर्माणखंड में 502 किमी में गड्ढे पाए गए। राज्यमार्ग से लेकर जिला, अन्य जिला व संपर्क मार्गों में गड्ढे हो गए हैं। हालांकि यह गड्ढे ज्यादा गहरे नहीं हैं। इस कारण इनको पैचवर्क के जरिये आवागमन योग्य किया जा सकता है। सर्वे में इंजीनियरों ने इन मार्गों के गड्ढे भरने के लिए 12 करोड़ की आवश्यकता बताई है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने सर्वे रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी है और बजट की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
इंसेट-1

खंडवार गड्ढे व मांगा गया बजट
लोक निर्माण विभाग-प्रांतीयखंड-550 किमी-बजट छह करोड़
लोक निर्माण विभाग-निर्माणखंड-502 किमी-बजट छह करोड़
वर्जन....

पैचवर्क के लिए विभागीय खंडवार अलग-अलग सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार कराई गई है। इसमें 1052 किमी के गड्ढे भरने के लिए 12 करोड़ के बजट की जरूरत पड़ेगी। रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। गड्ढों का पैचवर्क कराकर सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा। -हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed