फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

सपा-कांग्रेस की सरकार में सत्तापोषित माफिया का था राज : योगी

Fri, 19 Jun 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-10- सदर तहसील के हिंदूखेड़ा भवानीखेड़ा जनसभा को संबो​धित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदर तहसील के हिंदूखेड़ा भवानीखेड़ा में 570 करोड़ रुपये की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। मुख्यमंत्री ने इन दलों के शासनकाल की तुलना रावणराज से की। कहा कि सत्तापोषित माफिया के कारनामे देखकर रामायणकाल याद आता है।
विज्ञापन


उन्होंने कि रावणराज में खर-दूषण, मारीच व सुबाहू जैसे राक्षस सत्तापोषित थे। रावण का वरदहस्त उन पर रहता था। ऋृषि, मुनि, संतों और आम जनता पर अत्याचार करते थे। उनकी आवाज को दबा देते थे। इसी प्रकार सपा और कांग्रेस के कार्यकाल में माफिया का राज था। गरीब की आवाज दबा दी जाती थी। व्यापारियों का अपहरण हो जाता था। कहा कि इन दलों के नेताओं को कभी गरीब के लिए आंसू बहाते नहीं देखा गया। उनके आंसू माफिया के लिए बहते हैं।
विज्ञापन

यह भी कहा कि इन दलों को काम करने से किसी ने नहीं रोका था लेकिन दोनों दल भ्रष्ट थे। वे केवल अपने परिवार के बारे में सोचते थे। एक को गांधी-नेहरू और दूसरे को सैफई ही परिवार नजर आता था। दोनों दलों ने आजादी के बाद सबसे अधिक शासन कर देश और प्रदेश को गर्त में डुबो दिया। उनके शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। प्रदेश में कर्फ्यू और दंगाराज कायम रहता था। सपा पर हमला करते हुए उन्होंने पुराने नारे ‘देख सपाई-बिटिया घबराई’ का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को परिवार मानते हैं। हमारी सरकार प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों को अपना परिवार मानकर काम कर रही है। उन्होंने यूपी की नारी शक्ति को जगत जननी का रूप बताया, जो खर-दूषण व चंडमुंड से निपटना जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नाव के विकास पर मुख्यमंत्री का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव का विकास प्राथमिकता है। कानपुर और लखनऊ के बीच बसे उन्नाव को विकसित करने के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। लखनऊ का विकास अब हजरतगंज से उन्नाव होते हुए कानपुर पहुंचेगा। लखनऊ से कानपुर के बीच चलने वाली रैपिड रेल भी उन्नाव से होकर जाएगी। जनपद को स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) का भी हिस्सा बनाया है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के 24 लाभार्थियों को डमी चेक, चाबी और प्रमाणपत्र वितरित किए।



इंसेट-1

अन्नप्राशन के दौरान रो रहे थे बच्चे, सामने पहुंचते ही चुप हो गए

मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान बच्चों के अन्नप्राशन का बेहद भावुक और रोचक किस्सा साझा किया। मुस्कुराते हुए कहा कि एक बार सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने बताया था कि वह अन्नप्राशन कार्यक्रम में गए थे। तब दो बच्चे काफी देर से रो रहे थे लेकिन जैसे ही उनके पास बच्चे आए रोना बंद कर दिया। सीएम ने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। हमारे प्रदेश के छोटे बच्चे भी अब अच्छी तरह से पहचानते हैं कि हम सुरक्षित हैं।


इंसेट-2

किसानों को मिला है सम्मान निधि का कवच, महिलाओं को मिशन शक्ति से सुरक्षा

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बताई गई चार जातियों का उल्लेख किया। इनमें गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं शामिल हैं। सरकार इन सभी वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं से उन्हें सम्मान और सुरक्षा का कवच मिला है।



बताया कि गरीबों को आवास, शौचालय और पेंशन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। किसानों को अब बिजली संकट, ट्यूबवेल चोरी और खाद-बीज की कमी से जूझना नहीं पड़ता। उन्हें किसान सम्मान निधि और पूर्ण सुरक्षा मिली है। नौजवानों को नौकरी, रोजगार और स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा प्रदान की जा रही है। उन्हें समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। भविष्य की सभी योजनाएं इन्हीं चार वर्गों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब दुनिया आर्थिक मंदी और ऊर्जा संकट से जूझ रही थी। तब प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को राहत दी थी। भारत के प्रबंधन दुनिया के लिए प्रेरणा बने थे।



पीएम मोदी ने आतंकियों को दिया मुंहतोड़ जवाब
आज अमेरिका जैसे देश महंगाई से त्रस्त हैं लेकिन भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है। देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। आतंकवादियों और नक्सलवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। नागरिकों को बिना सिफारिश या घूस के गैस, राशन, आवास और पेंशन मिल रही है। पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज भी उपलब्ध है।



डबल इंजन सरकार का विकास मॉडल

मुख्यमंत्री ने डबल इंजन की सरकारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नौ और 12 साल में वह काम हुए। जो सपा और कांग्रेस अपने सालों के शासनकाल में नहीं कर पाईं। इन दलों ने देश और प्रदेश को दुर्गति में पहुंचा दिया था। आज विकास हो रहा है तो विपक्ष को यह स्वीकार नहीं है। यह उनका दोहरा चरित्र दर्शाता है।



प्रदेश में विकास और कानून व्यवस्था

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पैसे की कोई कमी नहीं है। भगवान राम, बांकेबिहारी, काशी विश्वनाथ और मां गंगा की कृपा से भरपूर बजट है। जनपद से आने वाले सभी प्रस्तावों को प्राथमिकता से स्वीकृति मिलती है। उन्होंने भविष्य में भी जनपद के विकास में कमी न आने का आश्वासन दिया। शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र की क्षमता दोगुनी की गई है। मजबूत कानून व्यवस्था के कारण अब उत्सव से पहले कोई उपद्रव नहीं होता।


900 एकड़ में स्थापित होंगे डिफेंस व औद्योगिक गलियारा

-रैपिड रेल भी उन्नाव से निकलेगी, एससीआर में भी शामिल जिला

-जनपद के युवाओं को जिले में ही मिलेंगे रोजगार के अवसर

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपदवासियों को कई बड़ी सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव विकास से अछूता नहीं रहेगा। यहां डिफेंस व औद्योगिक गलियारे की स्थापना की कवायद चल रही है। इसके लिए करीब 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हुआ है। इससे लाखों युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। लखनऊ से कानपुर के बीच रैपिड रेल उन्नाव से भी चलेगी। जनपद को एससीआर का भी हिस्सा बनाया गया है। यह उन्नाव होते हुए कानपुर तक जाएगा। आसपास के जनपदों को जोड़कर बड़ा क्लस्टर बनेगा।


कनेक्टिविटी और भविष्य की योजनाएं

मुख्यमंत्री ने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे व रिंग सड़क बनने की बात कही। मेट्रो को भी आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे सहित अन्य परियोजनाओं से कनेक्टिविटी बढ़ रही है। ट्रांसगंगा सिटी सहित कई सड़कें फोर लेन की जा रही हैं। जिले की योजनाएं सौ वर्ष आगे तक की बनाई जा रही हैं।

फोटो-10- सदर तहसील के हिंदूखेड़ा भवानीखेड़ा जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

फोटो-10- सदर तहसील के हिंदूखेड़ा भवानीखेड़ा जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

फोटो-10- सदर तहसील के हिंदूखेड़ा भवानीखेड़ा जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

फोटो-10- सदर तहसील के हिंदूखेड़ा भवानीखेड़ा जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

फोटो-10- सदर तहसील के हिंदूखेड़ा भवानीखेड़ा जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

फोटो-10- सदर तहसील के हिंदूखेड़ा भवानीखेड़ा जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed