{"_id":"6a3ad2e92a90077c32046bfc","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-152682-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रोजगार मेले में तीन युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रोजगार मेले में तीन युवाओं को मिली नौकरी
विज्ञापन
फोटो-6- रोजगार मेले में अभ्यर्थी के अभिलेखों की जांच करते भर्ती अधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। विकास खंड सभागार में लगाए गए रोजगार मेले में तीन युवाओं का चयन किया गया। भर्ती अधिकारी ने कहा कि 15 दिन के प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति की जाएगी।
जीडीएक्स सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड नोएडा ने सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर व ड्रोन पायलट पदों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया। इसमें तीन युवाओं में राहुल पाल, अनुपम व विशाल विश्वकर्मा के शैक्षिक अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही साक्षात्कार के जरिए तीनों का चयन सुरक्षा गार्ड पद पर हुआ। भर्ती अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 15 दिवस का आवासीय प्रशिक्षण नोएडा में दिलाया जाएगा। इसके बाद बड़ी औद्योगिक इकाइयों में नियुक्ति दी जाएगी।
बताया कि अन्य विकासखंडों में भी रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जो भी युवा इच्छुक हैं वह 10 व 12वीं कक्षा की अंकसूची, आधार कार्ड की फोटोकापी, एक फोटो के साथ शामिल हो सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के साथ,18,000 से 22,000 रुपये मासिक वेतन पर स्थायी नियुक्ति व पीएफ, ग्रेच्युटी, मेडिकल, सालाना वेतनवृद्धि, बीमा, प्रमोशन, बोनस आदि सुविधाएं दी जाएंगी।