{"_id":"6a3ad3a08c14b15d250d57e4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-152688-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ज्येष्ठ के अंतिम बुढ़वा मंगल पर हनुमान मंदिरों में पूजन, बांटा प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ज्येष्ठ के अंतिम बुढ़वा मंगल पर हनुमान मंदिरों में पूजन, बांटा प्रसाद
विज्ञापन
फोटो-15- शहर के बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। ज्येष्ठ मास के अंतिम बुढ़वा मंगल पर शहर के बड़े हनुमान, चकलवंशी के भिनकीपुर व माखी के टीकादास मंदिर में हनुमानजी का पूजन किया गया। इसके बाद आरती व प्रसाद वितरित किया गया। सुंदरकांड पाठ के साथ भंडारा किया गया।
निराला प्रेक्षागृह परिसर में पूर्व एमएलसी स्व.अजीत सिंह की स्मृति में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने हनुमानजी का पूजन किया। यहां सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा हुआ। सपा नेता डॉ. अभिनव कुमार ने सिविल लाइन स्थित हवा महल में सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया।
मंदिरों में हनुमान पूजन के बाद बांटा प्रसाद
चकलवंशी। मिर्जापुर कला पावा व जंगेनगर स्थित मंदिरों में हनुमानजी का पूजन किया गया। इसके साथ ही शर्बत, पूड़ी सब्जी, छोला-चावल का वितरण किया गया। उधर, बीघापुर कस्बा स्थित बारा स्थित बजरंगबली बाबा मंदिर का भव्य शृंगार एवं विशाल भंडारे का आयोजन भाजपा नेता अविचल शुक्ल ने कराया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह ने पैतृक गांव कोड़रा बख्तखेड़ा में शिव दरबार मंदिर में सुंदरकांड का पाठ व कीर्तन का आयोजन कराया।
विज्ञापन
बांगरमऊ में श्रीहनुमान मंदिर में भंडारा
बांगरमऊ। नौनिहालगंज बाजार स्थित प्राचीन श्रीहनुमान मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया। आयोजक व्यापार मंडल के रविकांत गुप्ता, चौधरी आशीष सिंह गोलू रहे। कोतवाली मार्ग मोड़ पर भंडारे का शुभारंभ पालिका चेयरमैन रामजी गुप्ता ने बजरंग बली की आरती कर किया। आदर्श हॉस्पिटल परिसर में प्रबंधक पंकज बाबू श्रीवास्तव ने ठंडा शरबत वितरित किया। सीएचसी में चिकित्साधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. सागर सिंह पटेल, डॉ. नीरज शुक्ला व डॉ. सुनील राठौर ने भंडारा किया।
प्रसाद में बांटे छोला-चावल
गंजमुरादाबाद। नगर के मोहल्ला अहिराना में समाजसेवी पोलू गुप्ता के नेतृत्व में छोला चावल का प्रसाद वितरण किया गया। राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय परिसर में प्रभारी मुकेश सिंह के नेतृत्व में छोला चावल व बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। सफीपुर में व्यापार मंडल महामंत्री संजीव गुप्ता ने जमालुद्दीनपुर स्थित नवनिर्मित श्रीवासुदेव रिसॉर्ट में भंडारे का आयोजन कराया गया। भिनकीपुर परमार्थ धाम के स्वामी रामस्वरुप ब्रह्मचारी की उपस्थिति में आचार्य राजेश शुक्ला ने विधि-विधान से पूजन कराया। मिर्जापुर गांव स्थित माता अन्नपूर्णा एवं राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य मार्ग पर व्यापारियों ने भंडारे का आयोजन कराया। शंकरी देवी माता मंदिर परिसर में सपा नेता सूर्यकांत ने भंडारे का आयोजन कराया।