फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: न खुले ग्राम सचिवालयों के ताले और न ही पहुंचे लेखपाल

Thu, 02 Jul 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-33-हसनगंज के रामपुर अखौली के सचिवालय में लटकता ताला। संवाद
उन्नाव। एक जुलाई से लेखपालों के ग्राम सचिवालयों (पंचायत भवन) में बैठने का शासनादेश धरातल पर फेल नजर आया। कहीं सचिवालयों के ताले नहीं खुले तो कहीं लेखपाल ही नहीं पहुंचे। एडीएम का कहना है कि अभी रोस्टर तैयार कराया जा रहा है। इसके बाद लेखपाल सचिवालयों में बैठने लगेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए शासन ने लेखपालों को ग्राम सचिवालयों में बैठने के आदेश जारी किए हैं। एक जुलाई से आदेश को अमलीजामा पहनाया जाना था लेकिन पहले ही दिन यह धरातल पर फेल नजर आया। हसनगंज एसडीएम कार्यालय से मात्र 150 मीटर की दूरी पर हसनगंज पंचायत भवन में सुबह 11 बजे ताला लटकता मिला। 10:35 बजे तक निमादपुर गांव के पंचायत भवन का ताला नहीं खुला था। यहां लेखपाल, सचिव की बात छोड़िए पंचायत सहायक तक नहीं पहुंचे थे। 10:40 बजे रामपुर अखौली गांव के पंचायत भवन में ताला लटका था। इसके अलावा चांदपुर झलिहई, झलोतर, नवई, लखनापुर व आदमपुर भांसी में भी ताले लटकते मिले।
विज्ञापन

बिछिया ब्लाॅक के ग्राम बदलीखेड़ा के पंचायत भवन में भी सुबह 11:06 बजे ताला लटका था। पुरवा तहसील प्रशासन द्वारा रोस्टर तैयार न कर पाने के कारण कोई भी लेखपाल पंचायत भवन में बैठने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों में रमेश, अधीर सैनी व चंद्र शेखर द्विवेदी ने बताया कि पंचायत भवन में न लेखपाल मिले और ना ही पंचायत सहायक ही पहुंचे। इसके चलते जरूरी कार्य नहीं हो पाए और उनको मायूस होकर लौटना पड़ा। एडीएम वित्त राजस्व सुशील कुमार गोंड ने बताया कि सभी एसडीएम को लेखपालों का उपस्थिति रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद लेखपाल तय रोस्टर के अनुसार पंचायत भवन में बैठने लगेंगे।

फोटो-33-हसनगंज के रामपुर अखौली के सचिवालय में लटकता ताला। संवाद

फोटो-33-हसनगंज के रामपुर अखौली के सचिवालय में लटकता ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed