फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 12 एमएम बारिश से गर्मी से राहत, जलभराव से परेशानी

Sat, 04 Jul 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-20- शुक्रवार शाम हुई बारिश से शहर के कचौड़ी गली बाजार में भरा बरसात व नाले का गंदा पानी। स
उन्नाव। मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। शुक्रवार सुबह और शाम को हुई 12 एमएम तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी। हालांकि जलभराव की समस्या से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने पांच जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक झमाझम पानी बरसा। दोपहर में मौसम खुला और तेज धूप निकली। शाम पांच बजे के करीब फिर मौसम ने पलटी खाई और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे जोरदार बारिश हुई। इसके चलते सुबह से शाम को कई बार आवास विकास, कल्याणी, पूरननगर, सिविल लाइन, लोकनगर आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। गलियों तक में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि पांच जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश होती रहेगी। इससे मौसम सुहावना बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-24-रेलवे अंडरपास में भरे पानी से गुजरती छात्राएं। संवाद

अंडरपास में भरे पानी से छात्राओं को स्कूल पहुंचने में हो रही परेशानी
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के ग्राम नसिरापुर में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर कन्या जूनियर हाई स्कूल संचालित हो रहा है। मौजूदा समय में 84 छात्राएं पढ़ रही हैं। विद्यालय के पास ही रेलवे अंडरपास बना है। इधर हो रही बारिश से इस अंडरपास में पानी भर गया है। इससे छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी यूनिफार्म गंदी हो जा रही है। फिसलकर गिरने से दुर्घटना की आशंका है। प्रधान शिक्षिका रूचि सिंह ने बताया कि विभाग और रेलवे के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में हुई बरसात से कानपुर-बालामऊ रेल मार्ग पर काली मिट्टी, सादुल्लापुर, मिठ्ठूखेड़ा और ऊगू, गोंदरी व रज्जाक पुर के पास बने अंडरपास में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed