फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कूटरचित अभिलेख से जमीन बिकवाने का आरोपी लेखपाल गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-12-पुलिस हिरासत में आरोपी लेखपाल रामकुंवर। स्रोत: पुलिस - फोटो : samvad
बीघापुर। कूटरचित अभिलेख से जमीन की बिक्री कराने के मामले की प्राथमिकी बारासगवर थाने में न्यायालय के आदेश पर अधिवक्ता समेत तीन के खिलाफ दर्ज हुई थी। इस मामले में पुलिस ने लेखपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

राजापुर पिपरहा निवासी अनुसूचित जाति की प्रमिला पत्नी ओमप्रकाश ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र लेकर बताया था कि .1930 हेक्टेयर भूमि बरदहा की अनीता पत्नी पूरन को 10 फरवरी 2020 को बेची थी। आरोप था कि बीघापुर तहसील में कार्य करने वाले मुंशी शीतल निवासी कैलाशखेड़ा ने कागजी कार्रवाई पूरी कराने के लिए वकील शिवकुमार वर्मा से मिलवाया और लिखापढ़ी करा दी।
विज्ञापन

रजिस्ट्री होने के बाद कागज निकलवाए तो पता चला कि धोखाधड़ी करते हुए लेखपाल रामकुंवर निवासी पूरन नगर उन्नाव ने उसकी जमीन को बिना प्रशासन की अनुमति के ही बिकवाकर अनीता के नाम दर्ज करा दी। यह भी बताया कि सभी ने मिलकर दूसरे गाटा संख्या की भूमि का भी गलत तरीके से बिना अनुमति के ही जमीन का हस्तांतरण करवा दिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि कूटरचित अभिलेख बनाने के मामले में लेखपाल रामकुंवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों में शिवकुमार वर्मा व शीतल को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed