मौरावां। कस्बे के रामलीला मैदान में 25 करोड़ से बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट प्री प्राइमरी विद्यालय का भूमि पूजन सांसद ने किया। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया।
शुक्रवार को सांसद साक्षी महाराज, पुरवा विधायक अनिल सिंह, नगर पंचायत मौरावां अध्यक्ष विवेक सेठ व सीडीओ कृति राज ने मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट के लिए भूमि पूजन किया। सांसद ने कहा कि इसमें विद्यालय के साथ छात्रावास भी बनेगा जिसमें विद्यार्थियों को रहने खाने की पूरी सुविधा दी जाएगी। यह भी कहा कि मौरावां नगर पंचायत अध्यक्ष ने 10 बीघे भूमि विद्यालय के लिए दान कर जनहित के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम के पोस्टर पर जनप्रतिनिधियों के फोटो न होने पर सांसद ने नाराजगी भी जताई। बीएसए शैलेश कुमार पांडेय, आनंद गुप्ता, मोहन सिंह, महेश चंद्र सोनी, दीपांशु चौधरी, संतोष सिंह, काली किशोर साहू व रामशंकर लोधी आदि उपस्थित रहे।