फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 25 दिन में दिया पांच प्रार्थनात्र, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

Tue, 07 Jul 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-25-तहसील सभागार में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : 1
बांगरमऊ। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में हरईपुर निवासी सरला पत्नी कृष्ण कुमार ने डीएम को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि शटरिंग हटवाने के लिए 25 दिन में पांच प्रार्थनापत्र देने के बाद भी न्याय नहीं मिला। संपूर्ण समाधान दिवस में 336 शिकायतों में 42 का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

सरला ने बताया कि उनके घर जाने वाले रास्ते को वर्ष 2023 में पड़ोसी पिता-पुत्र ने बंद कर दिया था। रास्ता खुलवाने जाने की मांग पर तत्कालीन तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर जांच की थी और 5.5 फीट का रास्ता खुलवा दिया था। इसके बाद रास्ते पर सीसी रोड बन गई थी। करीब 25 दिन पहले पिता-पुत्र ने रास्ते में ढाई फीट का छज्जा बनाने के लिए शटरिंग लगा दी थी। विरोध करने पर घर की महिलाओं के साथ मिलकर उनको, पति व बेटे सत्येंद्र के साथ मारपीट की थी। इसकी प्राथमिकी भी बेहटामुजावर थाने में दर्ज करा दी थी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। डीएम ने एसडीएम को जांच और निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने मोहल्ला सराय में खुले बिजली के तारों को बदलवाने का पत्र दिया। नौबतगंज के भल्लू और शकील की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर डीएम ने तहसीलदार और पुलिस को जांच के निर्देश दिए। फतेहपुर चौरासी के पंकज शुक्ल ने कहा कि एक जिला-एक नदी योजना के तहत 70.5 किलोमीटर लंबी कल्याणी नदी का चयन किया गया था लेकिन अब तक कार्यों की स्थिति सार्वजनिक नहीं की गई। डीएम ने कहा कि केंद्र से इसके लिए धन स्वीकृत कराने का प्रयास कर रहे हैं। समाधान दिवस में विधायक श्रीकांत कटियार भी पहुंचे। बांगरमऊ और गंजमुरादाबाद के कस्तूरबा गांधी विद्यालय के कक्षा सात व आठ के 10 छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी जयप्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनगंज में एसडीएम ने 15 शिकायतें निपटाईं
हसनगंज। सीडीओ कृतिराज के न पहुंचने पर एसडीएम प्रज्ञा पांडेय ने शिकायतें सुनीं। कुल 295 प्रार्थनापत्र पहुंचे जिनमें से 15 राजस्व मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कोट झलोतर के रमेश मिश्रा, सुशील चौरसिया, काली प्रसाद दीक्षित, राम प्रकाश ने होलिकास्थल की भूमि पर एक मुस्लिम द्वारा मकान निर्माण कराने की शिकायत की। एसडीएम ने अजगैन पुलिस को तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए। उधर, बीघापुर में एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव के पास 143 मामले पहुंचे। आठ मामलों का ही निस्तारण हो सका। दौलतखेड़ा निवासी श्यामलाल ने गांव में लटकते तारों को ठीक कराए जाने की मांग की।

सफीपुर में विधायक बंबालाल दिवाकर की उपस्थिति में एसडीएम शिवेंद्र वर्मा के पास 98 शिकायतें पहुंचीं। चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हो पाया। पुरवा में एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव व प्रभारी तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी के पास 207 शिकायतीपत्र पहुंचे। मौके पर 61 मामलों का निस्तारण हुआ। भदनांग के संजय, शंभू आदि ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 39 ग्रामीणों की आवास के लिए सूची बनाई गई है, जिसमें 29 अपात्र हैं। इनके आवास पहले से ही पक्के बने हैं।

फोटो-25-तहसील सभागार में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद

फोटो-25-तहसील सभागार में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed