{"_id":"6a4bffff5b3137e9a201988d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-153379-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बक्सर पुल की मरम्मत शुरू, बैरियर लगने से फंसे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बक्सर पुल की मरम्मत शुरू, बैरियर लगने से फंसे भारी वाहन
विज्ञापन
फोटो-29-बक्सर पुल पहुंच मार्ग में डामर की परत बिछाने का होता काम। स्रोत: पीडब्ल्यूडी कर्मी।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बीघापुर तहसील के बक्सर गंगा पुल के पहुंच मार्ग की मरम्मत का काम शुरू हो गया। फतेहपुर जिले की सीमा पर हाईटगेज लगाकर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। इससे लखनऊ की ओर से आने वाले भारी वाहन पुल पर फंस गए। अधिकारियों ने 10 दिन में काम पूरा कराने का दावा किया है। हल्के वाहनों निकाला जा रहा है।
पुरवा-मिर्रीकला-भगवंतनगर-दूधीकगार राज्यमार्ग के किलोमीटर संख्या 66 पर बक्सर में गंगा पर पुल बना है। वर्ष 2009 में बना यह पुल जनपद उन्नाव को फतेहपुर से जोड़ता है। पुल को सड़क से जोड़ने वाले पहुंच मार्ग के क्षतिग्रस्त होने पर सोमवार शाम से इसकी मरम्मत शुरू कराई गई। इस दौरान रोड सफाई के बाद डामर की नई लेयर बिछाई गई। इसके बाद रोड रोलर से बराबर कराया गया। भारी वाहनों को फतेहपुर सीमा में बैरियर लगाकर रोक दिया गया। जानकारी के अभाव में पहुंचे काफी संख्या में भारी वाहन बैरियर के पास ही फंस गए। कुछ वाहन फतेहपुर तो कुछ ऊंचगांव चौराहा वाया रायबरेली होकर निकले। छोटे वाहनों का आवागमन चलता रहा।
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन हरदयाल अहिरवार ने बताया कि मार्ग की मरम्मत शुरू करा दी गई है। 10 दिन में काम पूरा करा लिया जाएगा। बताया भारी वाहनों के आवागमन पर रोक है। अन्य वाहन रोड के एक तरफ से निकाले जा रहे हैं।

फोटो-29-बक्सर पुल पहुंच मार्ग में डामर की परत बिछाने का होता काम। स्रोत: पीडब्ल्यूडी कर्मी।- फोटो : 1
विज्ञापन