{"_id":"6a7a292def7b47cd360b02d2","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-155479-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रोजगार मेले में 16 दिव्यांगजनों को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रोजगार मेले में 16 दिव्यांगजनों को मिली नौकरी
विज्ञापन
फोटो-7-आईटीआई परिसर में लगे रोजगार मेले में पंजीकरण कराते दिव्यांग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में मेले का आयोजन किया गया। इसमें साक्षात्कार के जरिए 16 दिव्यांगों को नौकरी मिली।
मेले का उद्धाटन कौशल विकास मिशन के जिला प्रभारी आशीष कौशिक व जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीती चंद्रा ने किया। वहीं डॉ. रेड्डी, प्रथम एडुकेशन, अमेजन आदि कंपनियों ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मेले में प्रतिभाग किया। कुल 57 दिव्यांगों ने रोजगार मेले में पहुंचकर पंजीकरण कराया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने शैक्षिक योग्यता के अभिलेखों की जांच की। इसके बाद साक्षात्कार लिया। इसमें 16 का चयन किया गया।
चयनित दिव्यांगों को कंपनियों के कामकाज की जानकारी दी गई। जिला प्रभारी ने बताया कि मेले के आयोजन के पीछे का उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा उनकी प्रतिभा, क्षमता का उचित उपयोग करना रहा। इस मौके पर मिशन प्रबंधक सुजीत सिंह, आशीष सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा तथा आईटीआई से रवि रंजन व गौरीशंकर आदि मौजूद रहे।