सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पत्नी की हत्या कर ई-रिक्शा चालक ने फंदा लगाकर दी जान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-10- बेटे-बहू की मौत के बाद पौत्र और पौत्री के साथ गमगीन खड़ी मां सियादुलारी। संवाद
विज्ञापन
बांगरमऊ/बेहटामुजावर (उन्नाव)। नौनिहालगंज मोहल्ले में मंगलवार की रात ई-रिक्शा चालक ने पत्नी को डंडे से पीटकर उसका रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने शव फंदे से लटका देखा तो पड़ोस में रह रही वृद्ध मां को जानकारी दी। बहू के कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो बहू का खून से लथपथ शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की डंडे से हमले की पांच चोटें और गला कसकर हत्या वहीं पति की हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
Trending Videos

बांगरमऊ कोतवाली के मोहल्ला नौनिहालगंज निवासी संजय गुप्ता (42) ई-रिक्शा चलाता था। मां सियादुलारी के मुताबिक बेटा शराब का लती था। आए दिन नशे में पत्नी वंदना (38) को पीटता था। मां ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात भी बेटे और बहू में विवाद हुआ था। बुधवार सुबह लोगों ने संजय का शव घर के पीछे की दीवार के सराहे रस्सी के फंदे से लटका देखा तो सूचना दी। वह बहू वंदना को बुलाने और घटना की जानकारी देने के लिए घर गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो लोगों की मदद से तोड़ा। घर के बाहरी कमरे में बहू का शव जमीन पर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका जताई कि पत्नी की हत्या करने के बाद संजय जीने के रास्ते छत पर गया और आंगन के जाल में रस्सी बांधकर खुद फंदे से लटक गया। घटना की सूचना पर सीओ संतोष सिंह और कोतवाल अखिलेश पांडेय मौके पर पहुंचे और शुरुआती जांच के बाद दंपती के शव का पोस्टमार्टम कराया। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मां की तहरीर पर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के मोबाइल को भी कब्जे में लिया गया है।

12 दिन पहले पिटाई से पत्नी के दोनों पैरों में हो गया था फ्रैक्चर

खुद आत्महत्या का किया था प्रयास, पत्नी की सूचना पर पुलिस ने बचाया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहटामुजावर। नशे में होने के बाद ई-रिक्शा चालक संजय आपा खो देता था। वह पत्नी को अक्सर किसी से मोबाइल पर वीडियो कॉल करने की बात कहकर पिटाई करता था, हालांकि पुलिस की जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला। मां ने बताया कि बेटे ने 12 दिन पहले भी बहू को पीटा था और आत्महत्या का प्रयास किया था, पुलिस ने आकर बचाया था।

मां सियादुलारी ने बताया कि संजय एक साल पहले कानपुर में ई-रिक्शा चोरी में जेल गया था। छह महीने पहले ही जमानत पर घर आया था। शराब का लती होने से घर में रुपयों को लेकर आए दिन विवाद होता था। एक साल पहले भी उसने छत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की थी। 12 दिन पहले बेटे ने बहू वंदना को इतना पीटा था कि उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए थे। उस दौरान किसी ने उसके खिलाफ तहरीर नहीं दी थी, अन्यथा उस पर कार्रवाई होती तो शायद घटना न होती। प्लास्टर चढ़ा होने से पत्नी तख्त पर लेटी रहती थी।
बेटे के गुस्से के डर से वह पौत्र हर्ष और पौत्री खुशी को घर में न रखकर 700 मीटर दूर रिश्तेदार नन्हक्के के घर में लेटती थी। बहू के फोन पर बात करने पर सियादुलारी का कहना था कि हमें ऐसा कभी कुछ नहीं लगा। सास ने बताया कि नौ साल पहले दोनों का विवाह हुआ था। बहू वंदना का मायका औरास के गणेशखेड़ा गांव में है। वह छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी।

माता-पिता की मौत के बाद वृद्ध दादी पर आई बच्चों की जिम्मेदारी
बेहटामुजावर। मां की हत्या और पिता के आत्महत्या कर लेने से वृद्ध सियादुलारी के कंधों पर दो बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी आ गई। सियादुलारी ने बताया कि बड़ा बेटा संतोष परिवार के साथ 30 साल से लखनऊ में रह रहा है। वह संजय के परिवार से वास्ता नहीं रखता। दूसरे बेटे सजीवन ने विशेष वर्ग की युवती से विवाह कर लिया था। 25 साल से उसका भी कोई वास्ता नहीं है। तीसरा बेटा पप्पू दुष्कर्म के मामले में फतेहगढ़ जेल गया था। 14 साल पहले उसकी वहां मौत हो गई थी।

फोटो-10- बेटे-बहू की मौत के बाद पौत्र और पौत्री के साथ गमगीन खड़ी मां सियादुलारी। संवाद

फोटो-10- बेटे-बहू की मौत के बाद पौत्र और पौत्री के साथ गमगीन खड़ी मां सियादुलारी। संवाद

फोटो-10- बेटे-बहू की मौत के बाद पौत्र और पौत्री के साथ गमगीन खड़ी मां सियादुलारी। संवाद

फोटो-10- बेटे-बहू की मौत के बाद पौत्र और पौत्री के साथ गमगीन खड़ी मां सियादुलारी। संवाद

फोटो-10- बेटे-बहू की मौत के बाद पौत्र और पौत्री के साथ गमगीन खड़ी मां सियादुलारी। संवाद

फोटो-10- बेटे-बहू की मौत के बाद पौत्र और पौत्री के साथ गमगीन खड़ी मां सियादुलारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed