सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: तहसील परिसर में छह दिन में दूसरी बार टूटा गुमटी का ताला, वकीलों ने दिया धरना

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
बांगरमऊ। तहसील परिसर में रखी फोटो कॉपी मशीन की गुमटी का ताला तोड़कर चोर बैटरी उठा ले गए। बुधवार की सुबह पीड़ित ने जानकारी दी तो छह दिन में दूसरी घटना होने से अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। तहसील गेट पर धरना दिया। सीसीटीवी कैमरा बंद मिलने पर प्राइवेट कर्मचारियों पर शक जताया।
Trending Videos

बांगरमऊ तहसील परिसर में स्टांप वेंडर अमन तिवारी के काउंटर का ताला तोड़कर आठ जनवरी को चोर बैटरी चुरा ले गए थे। पुलिस इसका खुलासा अभी नहीं कर पाई। मंगलवार की रात चोरों ने आसत मोहिउद्दीन गांव निवासी रिंकू कुमार की फोटो कॉपी की दुकान का ताला तोड़कर बैटरी पार कर दी। बुधवार सुबह जानकारी हुई तो रिंकू ने अधिवक्ताओं को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामभरोसे वर्मा और रमेश द्विवेदी के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील गेट में ताला बंदकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने जांच की। पीड़ित दुकानदार रिंकू ने तहसील में काम करने वाले तीन प्राइवेट कर्मियों पर चोरी की घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। बताया कि तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे का संचालन एक प्राइवेट कर्मी करता है। घटना के समय ही कैमरा क्यों बंद हो जाता है।
अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए परिसर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग पर कहा कि निगरानी के लिए यहां दो होमगार्डों की तैनाती है। इसके बाद भी दुकान में चोरी हो रही है। कोतवाल ने पीड़ित दुकानदार से तहरीर लेकर जांच आर कार्रवाई की बात कही। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। सही मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed