{"_id":"6967e388b02c18a823034624","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143493-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डांट से आहत होकर घर से भागे तीन बच्चे, पुलिस को शुक्लागंज में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डांट से आहत होकर घर से भागे तीन बच्चे, पुलिस को शुक्लागंज में मिले
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे में मंगलवार को एक ही परिवार के तीन बच्चे घर से लापता हो गए। सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच की। तीनों को शुक्लागंज से खोज लिया।
नवाबगंज कस्बे के एक मोहल्ला से 12 साल का बच्चा, 10 और 11 साल की दो बच्चियां मंगलवार की दोपहर 12 बजे अचानक घर से लापता हो गए। बच्चे के बाबा ने बताया कि इन लोगों ने खर्चे के लिए घर में रखी पैसों की गुल्लक तोड़ दी थी जिस पर उनको डांट दिया गया था। इसी बात से आहत तीनों बच्चे घर से निकल गए।
शाम तक न लौटने पर उनकी तलाश शुरू की। रात 10 बजे इनकी मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की। रात तीन बजे एक सीसीटीवी फुटेज में बच्चे जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उसी दिशा में पड़ताल कराई तो पता चला कि बच्चे नहर के पास एक ढाबे से होते हुए जैतीपुर की तरफ गए हैं। वहां से गौरा फाटक और फिर कुसुंभी गांव पहुंचे। रेलवे स्टेशन से बच्चे ट्रेन में बैठकर शुक्लागंज पहुंच गए। पुलिस टीम ने सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्चों का पीछा किया और शुक्लागंज में बच्चों को स्टेशन पर उतरते समय पकड़ लिया।
सीओ हसनगंज अरविंद चौरसिया ने बताया कि बच्चे डांट से आहत होर घर से भाग गए थे। तीनों बच्चों को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
Trending Videos