{"_id":"696e78ebaf9de8bd0a02d398","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143768-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दुष्कर्म के बाद छात्र की हत्या, शव उसी के खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दुष्कर्म के बाद छात्र की हत्या, शव उसी के खेत में फेंका
विज्ञापन
फोटो-29- कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या करने का आरोपी जयकुश उर्फ शैलेष शुक्ला। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बीघापुर (उन्नाव)। बिहार थाना के एक गांव में रविवार की दोपहर लापता 11 साल के छात्र की पड़ोसी ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। शव छात्र के ही सरसों के खेत में फेंक दिया। घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि पड़ोसी युवक के साथ बाइक से जाते दिखा था। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की आरोपी ने सच उगल दिया। पोस्टमार्टम में मुंह दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।
बिहार थाना के एक गांव का 11 वर्षीय कक्षा चार का छात्र रविवार दोपहर अचानक लापता हो गया था था। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। पता चला कि बेटे को पड़ोस में रहने वाले जयकुश उर्फ शैलेष शुक्ला के साथ बाइक से जाते हुए देखा गया है। जयकुश बीएससी का छात्र है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। रविवार देर शाम जयकुश घर लौट आया लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। परिजनों को शक हुआ तो जयकुश से जानकारी की लेकिन वह टालमटोल करने लगा।
छात्र के पिता ने पुलिस को सूचना दी और पड़ोसी युवक पर शक जताया तो बिहार एसओ राहुल सिंह ने जयकुश को पूछताछ के लिए उठाया। जांच के दौरान आरोपी युवक की पैंट में सीमेन लगा होने पर शक हुआ और कड़ाई से पूछताछ में उसने छात्र से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव उसके ही खेत में फेंकने की जानकारी दी। पुलिस ने शव बरामद किया और मृतक के पिता की तहरीर पर हत्यारोपी जयकुश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
सोमवार को पैनल में शामिल सीएचसी मियागंज के डॉ. उमर फारुख और सीएचसी हसनगंज के डॉ. राेहित सिंह ने वीडियोग्रॉफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मुंह में भी सीमेन मिलने पर दो स्लाइड बनाई गईं। छात्र दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत से मां, पिता और अन्य परिजन बेहाल हैं। सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, हत्यारोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos