सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिले के छह शिक्षक बनेंगे बीईओ

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जिले के छह शिक्षकों की बीईओ के पद पर पदोन्नति होगी। आदेश के बाद बेसिक शिक्षा निदेशक ने भी पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिया है।
Trending Videos

जिले में तैनात शिक्षक अनिल कुमार बाजपेई और स्वदेश कुमार सहित चार शिक्षकों ने पदोन्नति को लेकर प्रयागराज हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने आदेश जारी किया था। इस आदेश के बाद ब्लॉक सुमेरपुर के तीन, हिलौली के दो और मियागंज के एक शिक्षक की बीईओ की पदोन्नति का लाभ मिलेगा। बेसिक शिक्षा निदेशक का पत्र जारी होने के बाद अब यह शिक्षक बीईओ बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों की माने तो यह प्रकरण परिषदीय शिक्षकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें न्यायालय ने न केवल बीईओ पद पर पदोन्नति के नियमों की पुनः पुष्टि की है, बल्कि यह भी स्पष्ट संदेश दिया है कि न्यायिक आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा सकते हैं। न्यायालय ने अपने 25 सितंबर 2024 को पदोन्नति संबंधी आदेश पारित किया था। उसके बाद भी अधिकारियों के सुनवाई न करने पर न्यायालय ने इसे अवहेलना माना था। उसी पर यह आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed