सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सर्विस के बाद चेक करते समय ट्रैक्टर नहर में पलटा, मैकेनिक की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-25- पति की मौत पर बिलखती पत्नी और अन्य परिजन। संवाद
विज्ञापन
हसनगंज। दयालपुर गांव में नहर के पास बने घर के बाहर ट्रैक्टर की सर्विस करने के बाद मैकेनिक उसे स्टार्ट कर चेक करने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर बेकाबू होकर नहर में चला गया और मैकेनिक की दबकर मौत हो गई।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के नसरतपुर जंगलेमऊ गांव निवासी पप्पू रावत (42) बृहस्पतिवार देर शाम दयालपुर गांव निवासी भौलीबाज का ट्रैक्टर सर्विस करने गए थे। सर्विस के बाद मैकेनिक उसे चेक कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर बैक करते समय अनियंत्रित होकर पास की नहर में पलट गया और पप्पू उसी में नीचे दब गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पप्पू हसनगंज कस्बे में ट्रैक्टर मरम्मत की दुकान खोले था और उसी से परिवार का पालन-पोषण करता था। पति की मौत से पत्नी पप्पी, तीन बेटे शुभम, शिवम, सत्यम और बेटी शिवांशी बेहाल हैं। पिता का शव देख बड़ा बेटा शुभम बेहोश हो गया। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ,तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed