सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: फैक्टरी की रखवाली कर रहे सिक्योरिटी गार्ड की सर्पदंश से मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-7- ब्रिजलाल यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अचलगंज। औद्योगिक क्षेत्र की बंद फैक्टरी में तैनात गार्ड ब्रिजलाल यादव परिसर में मृत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्पदंश से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने प्रबंधन से बात कर आश्रितों को सात लाख रुपये का चेक दिलवाया।
Trending Videos

भगौतीखेड़ा गांव निवासी ब्रिजलाल यादव (65) सोमवार रात ड्यूटी पर आए थे। मंगलवार दोपहर तक घर नहीं लौटे। बेटे रामकुमार ने फोन किया। फोन बंद मिलने पर रामकुमार फैक्टरी पहुंचे, जहां गेट अंदर से बंद था। बगल की फैक्टरी की छत से देखने पर बृजलाल का शव परिसर में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजन और ग्रामीण फैक्टरी पहुंच गए और मुआवजे की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ल भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। देर शाम छह बजे फैक्टरी प्रबंधन से बात कर आश्रितों को सात लाख रुपये का चेक दिलवाया गया। बुधवार को हुए पोस्टमार्टम में सांप के डंसने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे रामकुमार ने बताया कि उनके पिता पहले होमगार्ड थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह गार्ड की नौकरी कर रहे थे। ब्रिजलाल की पांच बेटियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। तीन बेटियां अभी अविवाहित हैं। मृतक की पत्नी सोनी का पहले ही निधन हो चुका था।
बेटी की 13 मई को तय है शादी
बेटे रामकुमार ने बताया कि बहन बबिता की शादी तय हो चुकी है। 12 मार्च को गोद भराई कार्यक्रम भी संपन्न हो चुका था। 13 मई को बारात आनी थी, लेकिन इस घटना से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि फैक्टरी बंद थी, फिर भी मालिक से कहकर मुआवजा राशि का चेक दिलवा दिया गया है।

फोटो-7- ब्रिजलाल यादव (फाइल फोटो)

फोटो-7- ब्रिजलाल यादव (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed