सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए बालिकाओं का किया टीकाकरण

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो- 31-जिला महिला अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालिका का होता टीकाकरण। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए जिला महिला चिकित्सालय में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण की शुरू की गई। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने चार बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
Trending Videos

बताया कि यह टीकाकरण बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से होने वाले संक्रमण तथा उससे उत्पन्न होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाने में प्रभावी होगा। एचपीवी टीकाकरण 14 से 15 साल आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। अभिभावकों से अपील की है कि वह अपनी इस उम्र की बालिकाओं को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि गंभीर बीमारियों से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि स्वास्थ्य विभाग जिले में टीकाकरण कार्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से संचालित करेगा। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा जिसमें स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान एसीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद, डॉ. रानू कटियार, डॉ. अलका शुक्ला, नीरज कुमार निगम, शकील हुसैन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed