{"_id":"69bd95680e885e5f95089a25","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-147148-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आर्केस्ट्रा में डांस न छोड़ने पर पति ने दुपट्टे से पत्नी का का दिया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आर्केस्ट्रा में डांस न छोड़ने पर पति ने दुपट्टे से पत्नी का का दिया गला
विज्ञापन
फोटो-7- माधुरी कोरी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। आर्केस्ट्रा पार्टी में डांस न छोड़ने से नाराज पति ने मायके में रह रही पत्नी को बहाने से बुलाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर उसी के दुपट्टे से गला कस दिया। हत्या के बाद खुद ही पुलिस को सूचना देकर बुलाया। फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने जांच की। महिला की मां की तहरीर पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
माखी थानाक्षेत्र के रूपऊ गांव निवासी बालकृष्ण दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करता है। उसकी शादी तीन साल पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव निवासी माधुरी कोरी (25) से हुई थी। बालकृष्ण ने पुलिस को बताया कि माधुरी आर्केस्ट्रा में डांस करती थी। वह उसे यह काम छोड़ने और फैक्टरी में साथ काम करने के लिए कहता था। शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों में विवाद शुरू हो गया था। विवाद शांत न होने पर माधुरी डेढ़ साल की बच्ची के साथ मायके सरैंया में रहने लगी थी। वह कभी-कभी शुक्लागंज में रहने वाली बहन रेखा के घर भी जाती थी और वहां भी डांस करने का काम करती थी। बृहस्पतिवार को माधुरी ने पति को फोन किया कि उसे टेबल फैन की जरूरत है।
इस पर बालकृष्ण ने उसे रामपुर वाले किराये के कमरे में रखा होने की बात बताकर बुलाया। माधुरी शहर के आईबीपी पेट्रोल पंप के पास ऑटो से आई। बालकृष्ण उसे बाइक पर बैठाकर रामपुर गांव के पास शारदा नहर किनारे ले गया। वहां उसने पत्नी से डांस का काम छोड़ने और साथ रहने के लिए कहा। इस बात पर दोनों में फिर विवाद हो गया। बालकृष्ण ने माधुरी का गला उसके ही दुपट्टे से कसकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद देर रात बालकृष्ण ने खुद ही पीआरवी को सूचना दी। माखी थाना पुलिस की पीआरवी मौके पर पहुंची तो घटनास्थल दही थानाक्षेत्र का निकला। इस पर माखी और दही दोनों थानों के थानाध्यक्षों ने घटनास्थल पर जांच की। नायब तहसीलदार पूर्णिमा तिवारी ने शव का पंचनामा भरा। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि माधुरी की मां यशोदा ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शराब के नशे में वारदात
बालकृष्ण ने पत्नी माधुरी की गला कसकर हत्या करने से पहले शराब पी थी। हत्या करने के बाद वह घर चला गया था। इस दौरान करीब एक घंटे तक माधुरी का शव नहर पटरी की झाड़ियों में पड़ा रहा। घर से आने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। माखी की पीआरवी पुलिस जब पहुंची तो बालकृष्ष्ण शव से 500 मीटर दूर टहलता मिला। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो वह नशे की हालत में था।
Trending Videos