सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: ट्रक चालक की लात-घूसों से पीटकर की गई थी हत्या

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-31- नानी फुलवासा की गोद में मृतक का बड़ा बेटा यश। संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। चमरौली गांव निवासी ट्रक चालक चालक के शव का शुक्रवार को पुलिस ने पैनल से पोस्टमार्टम कराया। सिर में दो, सीने में तीन गंभीर चोटें और दो पसलियां भी टूटी पाई गईं हैं। शरीर में कोई बाहरी चोट नहीं है, शरीर के अंदर अधिक रक्तस्राव से मौत होने की पुष्टि हुई है। इससे पता चलता है कि उसकी हत्या लात-घूंसे पीटकर की गई थी। उधर कॉल डिटेल के आधार पर हत्यारोपियों तक पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार शनिवार को घटना का खुलासा हो सकता है।
Trending Videos

अजगैन के चमरौली गांव में बृहस्पतिवार को हाईवे किनारे खेत में ट्रक चालक श्रीकांत उर्फ जंगली का शव पड़ा मिला था। सिर में गंभीर चोट थी। मां सुंदारा ने बहू, मायके वालों और अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उधर, पत्नी सुखराना ने गांव की दूसरी बिरादरी की महिला से पति की नजदीकियां जताते हुए उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पैनल में शामिल मौरावां अस्पताल के डॉ. पुनीत तिवारी और सीएचसी हसनगंज के डॉ. गौरव सिंह ने शव का पोस्टमार्टम किया जिसमें अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। घटना के खुलासे में जुटी पुलिस को सधीरा गांव के एक युवक पर शक है, उसके फरार होने पर पिता और चाचा को भी बिठाया है। परिजनों ने जाजमऊ स्थित घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शनिवार तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
पारिवारिक कलह कम, अवैध संबंधों पर अधिक शक
पुलिस और फॉरेंसिक टीम हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं जिस साड़ी से हाथ पीछे बांधे गए थे वह भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पत्नी, साले और ससुराल के अन्य लोगों से पूछताछ और कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंच सकती है। अभी तक जांच में अवैध संबंधों में हत्या की आशंका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना में तीन लोग शामिल हैं जिसमें दो की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। तीसरे की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed