{"_id":"69bee7b287e15488f706e784","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-147210-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दुबई से आया बेटा, पिता का शव देख बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दुबई से आया बेटा, पिता का शव देख बेहाल
विज्ञापन
फोटो-33- पिता की मौत पर गमगीन बैठा दुबई से लौटा बेटा निर्भय (सफेद शर्ट में)। संवाद
विज्ञापन
बीघापुर। गढ़ेवा गांव में तमंचे से गोली मारकर किसान के आत्महत्या करने की घटना के तीसरे दिन दुबई में रहने वाला बेटा घर पहुंचा। पिता का शव देखकर बिलख पड़ा। उसे विश्वास हो रहा था कि पिता यह कदम उठा सकते हैं। चाचा ने उसे ढांढस बंधाया और दोपहर बाद शव का घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव गढ़ेवा निवासी रणधीर सिंह (55) का लहूलुहान शव बृहस्पतिवार की रात 7:30 बजे घर में पड़ा मिला था। पत्नी मालती ने पति के मानसिक रूप से अस्वस्थ से खुद तमंचे से गोली मारने की बात बताई थी लेकिन फॉरेंसिक टीम को जांच में मामला संदिग्ध निकला था। टीम के सदस्यों का कहना था कि जिस स्थान पर फायर होने की बात बताई गई, वहां खून के छींटे ही नहीं मिले थे।
पोस्टमार्टम में कनपटी में सटाकर गोली मारने की पुष्टि के साथ गोली सिर के अंदर फंसी मिली थी। पिता की मौत की सूचना पर दुबई में रहने वाला बेटा निर्भय फ्लाइट से दिल्ली आया और दिल्ली से शनिवार सुबह गढ़ेवा गांव पहुंचा। पिता का शव देखकर वह बिलख पड़ा। चाचा सुधीर सिंह ने उसे समझाया। दोपहर बाद शव का गढ़ेवा घाट पर ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अभी तक किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। अगर कुछ मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos