सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दो युवकों की माैत की खबर पहुंचते ही मचा कोहराम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो- 22-अविराज विमल (फाइल फोटो) - फोटो : टूंडला में भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा में नृत्य करतीं महिलाएं संवाद
विज्ञापन
उन्नाव/सोनिक। उत्तराखंड के कैंची धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार 250 मीटर गहरी खाई में जाने से यहां के दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो साथी घायल हैं। उनका वहीं उपचार चल रहा है। युवकों मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन उत्तराखंड के लिए निकल गए। हादसे का शिकार युवकों में तीन कानपुर आरटीओ और उन्नाव एआरटीओ में प्राइवेट तौर पर काम करते थे।
Trending Videos

दही थाना क्षेत्र के पीतांबरनगर कोयला वाली गली मोहल्ला निवासी अविराज विमल (30) मोहल्ले के ही अंकित चौधरी (28), पड़ोस के ही सेंटज्यूड्स वाली गली निवासी श्याम चौधरी (30) और पड़ोसी अतुल दुबे (26) के साथ कार से उत्तराखंड के कैंची और जागेश्वर धाम की यात्रा पर शुक्रवार की सुबह निकले थे। देर रात ज्योलीकोट-भवाली सड़क पर खूपी के पास कार 250 फीट नीचे खंती में गिर गई। अविराज और अंकित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। श्याम चौधरी और अतुल दुबे का हल्द्वानी के ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतकों के परिजन उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। हादसे का शिकार अविराज प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ पिज्जा की दुकान खोले था। वह दो भाइयों में छोटा था। एक साल पहले शादी हुई थी। पति की मौत से पत्नी प्रियंका, मां माया सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
मृतक अंकित चौधरी कानपुर एआरटीओ में प्राइवेट तौर पर काम करता था। बेटे की मौत से पिता धर्मेंद्र, मां कुसमा, भाई शिवाय के साथ पत्नी पल्लवी बेहाल हैं। दो बच्चों में बेटा देवा और बेटी अनिका हैं। घायल श्याम चौधरी और अतुल दुबे उन्नाव एआरटीओ में काम करते हैं। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं दी गई है।






मां को नहीं दी अविराज की मौत की जानकारी



हादसे का शिकार अविराज दो भाइयों में छोटा था। पिता अशोक और बड़े भाई नीरज कई साल से कुवैत में हैं। घर में मौजूद मां और पत्नी प्रियंका को अविराज की मौत की जानकारी देर रात तक नहीं दी गई। रिश्तेदारों ने बताया कि पत्नी प्रियंका के माता-पिता नहीं हैं। बहन ने ही उसकी शादी की थी। अब एक साल में पति की मौत से वह पूरी तरह से टूट जाएगी। इसी कारण अभी किसी को इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

फोटो- 22-अविराज विमल (फाइल फोटो)

फोटो- 22-अविराज विमल (फाइल फोटो)- फोटो : टूंडला में भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा में नृत्य करतीं महिलाएं संवाद

फोटो- 22-अविराज विमल (फाइल फोटो)

फोटो- 22-अविराज विमल (फाइल फोटो)- फोटो : टूंडला में भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा में नृत्य करतीं महिलाएं संवाद

फोटो- 22-अविराज विमल (फाइल फोटो)

फोटो- 22-अविराज विमल (फाइल फोटो)- फोटो : टूंडला में भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा में नृत्य करतीं महिलाएं संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed