{"_id":"69bee762203e4c4ead071a94","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-147236-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हादसे में मृत चचेरे भाइयों के शव पहुंचे घर, परिवार बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हादसे में मृत चचेरे भाइयों के शव पहुंचे घर, परिवार बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर भैंसई नौबस्ता गांव के पास गीली मिट्टी में फिसलकर डिवाइडर से तेज रफ्तार बाइक टकराने से हुई चचेरे भाइयों की मौत की घटना में शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम हुआ। दोपहर बाद शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिजनों ने कोलुहागाड़ा घाट पर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। एक साथ दो मौतों से गांव में भी शोक का माहौल है।
अचलगंज थाना के रावतपुर टिकौली गांव निवासी फतेहबहादुर उर्फ नन्हकू (50), चचेरे भाई राहुल (25) पुत्र राजेंद्र प्रसाद सविता के साथ शुक्रवार सुबह परिवार के ही गोरेलाल के उन्नाव में बने नए घर के गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर शाम लौट रहे थे। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर भैंसई नौबस्ता गांव के पास सड़क पर पड़ी गीली मिट्टी में बाइक का पहिया चढ़ने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। घटना में दोनों भाइयों की मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। एक साथ दो शव यात्राएं निकलने से घर वालों के साथ जो भी मौजूद रहा उसकी आंखों से आंसू छलक आए।
भैंसई नौबस्ता गांव के सामने कट पर हो चुके कई हादसे
अचलगंज। उन्नाव-लालगंज हाईवे स्थित लालगंज की ओर से अचलगंज कस्बे में जाने के लिए लोग दो किलोमीटर की दूरी बचाने के लिए उल्टी दिशा से मुड़कर निकल रहे हैं जो दुर्घटना का कारण बन रहा है। एक साल में इसी स्थान पर 12 से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी है जिसमें चार लोगों की जान जा चुकी है। प्रमुख हादसों में एक दिसंबर 2025 को पचोड्डा निवासी राजबाबू शुक्ला की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। घटना के समय वह बंथर स्थित चर्म इकाई से लौट रहे थे। 13 नवंबर को सेढ़ूपुर ठकुराइनखेड़ा निवासी बुद्धिलाल की मौत हुई थी एक युवक घायल हुआ था। दोनों उन्नाव से अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इसी तरह अन्य घटनाएं हुईं।
Trending Videos