सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सेवानिवृत्त बीडीओ और सूबेदार मेजर सहित तीन के घरों से लाखों की चोरी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-24- बेहटाभवानी गांव में लाखों की चोरी की घटना के बाद जांच करती डॉग स्क्वायड टीम। संवाद - फोटो : संगठन
विज्ञापन
बीघापुर (उन्नाव)। बेहटाभवानी और ओसियां गांव में सोमवार की रात चोरों ने पूर्व बीडीओ और पूर्व सूबेदार मेजर सहित तीन लोगों के घरों से 23.50 लाख के जेवर के साथ 50,500 रुपये और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। मंगलवार सुबह घटना का पता चला। सीओ ने डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट के साथ पहुंचकर जांच की। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई हैं।
Trending Videos

बीघापुर कोतवाली के बेहटा भवानी गांव निवासी बेनीमाधव चौधरी सेवानिवृत्त बीडीओ हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात जीने का दरवाजा न बंद होने से छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। कमरों की अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर 15.50 लाख के सोने-चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह नींद खुलने पर घटना का पता चला। बताया कि छोटे बेटे की शादी दिसंबर में हुई थी। बहू और बेटे घर पर नहीं थे। वह पत्नी और पिता के साथ घर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चोर 100 मीटर दूर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर रामविलास चौधरी के घर को निशाना बनाया। वह परिवार के साथ लखनऊ के तेलीबाग में रहते हैं। उनके यहां से चोर साड़ियां और तीन हजार रुपये चुरा ले गए। चोरों ने घर के हर कमरे का ताला काटा लेकिन अधिक सामान हाथ नहीं लगा। दो घरों में लाखों की सूचना पर सीओ मधुप नाथ मिश्र, कोतवाल राजपाल मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम बुलाने के साथ डॉग स्क्वायड टीम को बुलवाया। खोजी कुत्ता रामविलास चौधरी के घर से बेनीमाधव के घर तक आया लेकिन उनके घर में अधिक चहलकदमी होने से वह अधिक कुछ नहीं कर पाया। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने तालों व कुंडों से साक्ष्य जुटाए हैं।



तीसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के ओसियां गांव निवासी अमित कुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात चोरों ने घर में रखे बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर सात लाख के सोने के जेवर और एक लाख चांदी के जेवर के साथ 32 हजार रुपये चुरा ले गए।



सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि बेहटा भवानी में हुई चोरी की घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। ओसियां वाली चोरी संदिग्ध लग रही है। जांच की जा रही है।







हल्का इंचार्ज से ग्रामीण नाराज



बीघापुर। बेहटाभवानी गांव में हुई लाखों की चोरी के बाद लोगों में दरोगा शिवशंकर चौबे से ग्रामीण नाराज दिखे। ग्रामीणों ने सीओ को बताया कि वह गांव कभी-कभार ही आते हैं। सड़क किनारे बैठकर बातें किया करते हैं और वहीं से लौट जाते हैं। इस कारण चोरों के भी हौसले बुलंद है। उनको किसी का कोई भय नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि चार दिन पहले संदिग्ध कार जिसकी नंबर प्लेट में पीछे काला पेंट लगा हुआ था, गांव में नजर आई थी। उसका पीछा भी किया था लेकिन वह जाजमऊ के रास्ते कानपुर निकल गई थी।

फोटो-24- बेहटाभवानी गांव में लाखों की चोरी की घटना के बाद जांच करती डॉग स्क्वायड टीम। संवाद

फोटो-24- बेहटाभवानी गांव में लाखों की चोरी की घटना के बाद जांच करती डॉग स्क्वायड टीम। संवाद- फोटो : संगठन

फोटो-24- बेहटाभवानी गांव में लाखों की चोरी की घटना के बाद जांच करती डॉग स्क्वायड टीम। संवाद

फोटो-24- बेहटाभवानी गांव में लाखों की चोरी की घटना के बाद जांच करती डॉग स्क्वायड टीम। संवाद- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed