{"_id":"69c42f09db0c73436109df37","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-147474-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे किनारे बस चालक ने युवती को उतारा, बेहोश होकर गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे किनारे बस चालक ने युवती को उतारा, बेहोश होकर गिरी
विज्ञापन
फोटो-38- सीएमओ कार्यालय में जांच के लिए बैठी मानसिक बीमार युवती। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पुरवा मोड़ के पास निजी बस चालक एक युवती को उतारकर चला गया। उतरने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मानसिक रोग विशेषज्ञ ने देखा तो वह मानसिक बीमार मिली। मामला डीएम तक पहुंचा तो लखनऊ स्थित मानसिक अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए।
हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के पुरवा मोड़ के पास बस चालक करीब (20) साल की युवती को उतारकर चला गया। कुछ देर बाद ही अचेत होकर गिर पड़ी। स्थानीय दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को आनन-फानन जिला अस्पताल भेजा। इमरजेंसी में उपचार होने के बाद मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास दीक्षित ने उसे देखा तो मानसिक बीमार बताया।
मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो डीएम गौरांग राठी ने उसे मानसिक अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही। इस पर उसकी सभी जांचें शुरू हुईं। महिला अस्पताल में यूरिन टेस्ट के साथ अल्ट्रासाउंड भी हुआ, जिसमें उसने हंगामा किया। बाद में सीएमओ कार्यालय में भी उसका डॉक्टरी परीक्षण किया गया। उसकी सुरक्षा में दो महिला पुलिस कर्मी लगाई गई हैं।
दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि युवती मानसिक बीमार है, जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसे लखनऊ के मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया जाना है। जैसा मजिस्ट्रेट निर्देश देंगे वैसे आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
Trending Videos