सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: किसान के बेटे का साई वाराणसी में चयन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-14- तीनों कोच के साथ साइ वाराणसी में चयनित मिथुन। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
उन्नाव। स्टेडियम के खेलो इंडिया सेंटर में प्रशिक्षण लेने वाले किसान के बेटे मिथुन का स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में चयन हुआ है। बिछिया ब्लॉक के हुसैननगर कंपोजिट स्कूल के पूर्व छात्र मिथुन ने अपनी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की। शुरुआती कोच अजीत कुमार, विश्वजीत द्विवेदी और अमित द्विवेदी ने उन्हें बधाई दी।
Trending Videos

कोच अजीत कुमार ने बताया कि मिथुन ने अंडर-18 वर्ग की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन साई वाराणसी में हुआ। मिथुन ने 11 मार्च को वाराणसी में ट्रायल में प्रतिभाग किया था। उन्होंने न्याय पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रशिक्षकों ने तकनीकी प्रशिक्षण के साथ मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। खेल प्रभारी आदित्य दीक्षित और अन्य शिक्षिकाओं ने भी मिथुन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed