फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दोबारा नीट कल, 1241 अभ्यर्थी पंजीकृत

Sat, 20 Jun 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-17-आकृति मिश्रा।
उन्नाव। दोबारा नीट 21 जून को होगा। परीक्षा के लिए 1241 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है। निगरानी के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोलरूम बनाया गया है। परीक्षा का नोडल केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य को बनाया गया है।
विज्ञापन

पेपर लीक होने के बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। अब यह परीक्षा दोबारा 21 जून को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक शहर के डीएसएन डिग्री कॉलेज, अटल बिहारी इंटर कॉलेज, जीआईसी और दही चौकी स्थित केंद्रीय विद्यालय में होगी। इसकी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। एडीएम सुशील कुमार गोंड ने बताया कि परीक्षा के लिए 1241 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। जिन चार केंद्रों पर परीक्षा होगी। उसके 500 मीटर के दायरे में दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन


परीक्षार्थी बोले- उम्मीद है निष्पक्ष होगी परीक्षा
फोटो-17- -आकृति मिश्रा।
अभ्यर्थी आकृति मिश्रा का कहना है कि पेपर लीक होने से केवल परीक्षा की गोपनीयता भंग हुई बल्कि लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फिर गया। व्यवस्था में चूक होती है तो सबसे बड़ा झटका छात्राें को लगता है। सरकार को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो- 18-अक्षरा कनौजिया।

अभ्यर्थी अक्षरा कनौजिया का कहना है कि नीट कराने का फैसला हमारे लिए निराशाजनक है। हमने पूरी मेहनत से परीक्षा दी थी लेकिन अब दोबारा परीक्षा देने का दबाव और अनिश्चितता झेलनी पड़ रही है। यही उम्मीद करते हैं कि दोबारा परीक्षा कड़ी सुरक्षा के साथ कराई जाए।

फोटो-19 -शरद कुमार।

अभ्यर्थी शरद कुमार का कहना है कि परीक्षा की अच्छी तैयारी थी। पेपर भी सही हुआ था लेकिन पेपर लीक होने से सारी मेहनत बेकार चली गई। पढ़ाई का फ्लो थोड़ा टूट गया था, अब वापस आने में समय लगा है। हालांकि अतिरिक्त समय से तैयारी बेहतर करने का मौका भी मिला।



फोटो-20 -लक्ष्मी
अभ्यर्थी लक्ष्मी का कहना है कि कई उम्मीदवारों को लगता है कि उनमें दोबारा ऐसी ही स्थिति का सामना करने का साहस या ऊर्जा नहीं है, हालांकि मुझे भी ऐसा ही लगता है। बार-बार होने वाले विवादों और पेपर लीक के कारण विश्वास की कमी ने इस स्थिति को और भी बदतर बना दिया है।

फोटो-17-आकृति मिश्रा।

फोटो-17-आकृति मिश्रा।

फोटो-17-आकृति मिश्रा।

फोटो-17-आकृति मिश्रा।

फोटो-17-आकृति मिश्रा।

फोटो-17-आकृति मिश्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed