{"_id":"6a358f9b485ce7f6520f9514","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152484-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अभ्युदय कोचिंग के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अभ्युदय कोचिंग के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कराई जाती है। इसके लिए शहर में दो केंद्र बने बनाए गए हैं। कोचिंग के लिए आवेदन करने की 20 जून अंतिम तिथि है। इसके बाद प्रवेश नहीं लिए जाएंगे।
समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि अभ्युदय कोचिंग में छात्र तैयारी कर अपना भविष्य बना सकते हैं। बताया कि सत्र 2026-2027 में अभी तक छात्रों के आए हुए आवेदनों में यूपीएससी (सिविल सेवा) में, 106, एनडीए सीडीएस (सेना) में 87, एसएससी / एक दिवसीय परीक्षा (कर्मचारी चयन आयोग, पुलिस ,रेलवे) में 172, नीट ( मेडिकल) में 76 आवदेन आ चुके हैं। विभिन्न एकदिवसीय परीक्षाओं के नए बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस सत्र के लिए सभी इच्छुक अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर प्रवेश के लिए आवेदन गूगल फॉर्म भर कर जमा कर सकते हैं।
छात्रों की काउंसलिंग 22, 23 और 24 जून को डायट स्थित स्काउट गाइड भवन में होगी। चयन की प्रक्रिया प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगी। नया बैच एक जुलाई से शुरू किया जाएगा।