{"_id":"6a358e975a315b0fd90990e4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152515-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: भाजपा नेता के बेटे से मारपीट में चार नामजद और 25 अज्ञात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: भाजपा नेता के बेटे से मारपीट में चार नामजद और 25 अज्ञात पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता के बेटे ने पांच दिन पहले चार ज्ञात और 20 से 25 अज्ञात लोगों पर मारने-पीटने के साथ हवाई फायरिंग कर जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगा तहरीर दी गई थी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय सुबेदार निवासी भाजपा नेता हरिशरण उर्फ लाला गुप्ता के बेटे गोपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 जून की रात बोलेरो से कोतवाली क्षेत्र मोहीखेड़ा गांव जा रहे थे। मियागंज मार्ग पर बोलेरो से बाइक में टक्कर लगने का आरोप लगा पनीर दुकानदार एतबारपुर निवासी मुलायम यादव ने भाई तनिष्क उर्फ छोटू के साथ मिलकर झगड़ा करने लगे। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
गोपाल के मुताबिक वहां से वह मोहीखेड़ा चला गया। वहां मुलायम अपने भाई तनिष्क, दिव्यांश गौड़ और सत्यम यादव सहित 20-25 अज्ञात लोगों के साथ आए और हमला कर दिया। इससे वह, चालक करन मिश्रा, जीतेंद्र, जयबाबू, पीखी निवासी आजाद और चकलवंशी निवासी सुमित घायल हो गए। ग्रामीणों को आता देख फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देकर सभी भाग निकले। हम लोगों को सीएचसी लाया गया, वहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया था।
विज्ञापन
कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार ज्ञात और 20 से 25 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।