{"_id":"6a358e4fb31a7fbd0f098487","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152522-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पति से फोन कर फंदे पर लटकी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पति से फोन कर फंदे पर लटकी महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। ककरियापुरवा गांव में पति से फोन पर विवाद करने के बाद महिला ने फंदा लगा लिया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि लंबे समय से पति राजस्थान से घर नहीं आया। इसी को लेकर महिला का पति से विवाद होता था।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ककरियापुरवा गांव निवासी पूनम (32) पत्नी विजय सिंह का शव शुक्रवार दोपहर छत पर पड़े छप्पर के बांस में साड़ी के फंदे से शव लटका मिला। देवर शेर सिंह ने बताया कि भाई विजय लंबे समय से राजस्थान में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। भाई के घर न आ पाने से भाभी का फोन पर आए-दिन विवाद होता रहता था। शुक्रवार सुबह भी दोनों में फोन पर ही झगड़ा हुआ था। इसके बाद हम सभी अपने काम पर व्यस्त हो गए थे। मौका पाकर भाभी ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने जांच की। नायब तहसीलदार ने पंचनामा भरा। मृतका एक बेटा एकांश है। पूनम की मौत से ससुर रतीराम, सास राममूर्ति, देवर शेर सिंह और सुखवीर सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि महिला का फंदे से शव लटका मिला है। पति से फोन पर कहासुनी की बात सामने आई है। किसी ने अभी तहरीर नहीं दी है।