{"_id":"6a36e0ac326d44060c0c4464","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152552-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चालक का बाग में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चालक का बाग में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
फोटो-22- रामप्रकाश (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सफीपुर। कुसैला गांव में घर से विवाद के बाद निकले वाहन चालक का शव उसी की बाग में रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव देख परिजन बेहाल हो गए। पुलिस ने जांच की।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुसैला गांव निवासी रामप्रकाश (22) पुत्र राकेश विश्वकर्मा वाहन चालक था। वह उसी से परिवार का पालन-पोषण करता था। पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम बेटे का घर के ही लोगों से आपसी विवाद हो गया था। उसके बाद वह बिना बताए घर से चला गया था, देर रात तक घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसका शव घर से 500 मीटर दूर उसी की बाग में आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। शनिवार सुबह खेत गए लोगों ने शव देखा तो परेशान हो गए।
बड़े भाई चंद्रप्रकाश ने बताया कि रामप्रकाश के शराब पीने को लेकर परिवार के लोगों ने डांटा था। उसका विवाह नहीं हुआ था। वह चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां सुनीता, पिता, भाई और बहन सभी बेहाल हैं। कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि पारिवारिक विवाद में उसने फांसी लगाई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।