{"_id":"6a36e2801b806804d50abc5b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152563-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत
विज्ञापन
फोटो-28-शिवा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेहटामुजावर (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शादीपुर गांव के सामने वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक नंबर से पहचान कर मृतक के बेटे को सूचना दी। वह हेलमेट लगाए थे।
राजस्थान के जिला धौलपुर के मनिया थानाक्षेत्र के गांव कैलाशपुर निवासी गोपाल सिंह (48) टाइल्स, पत्थर लगाने का काम करते थे। शनिवार शाम करीब पांच बजे वह भतीजे शिवा (19) पुत्र मंगल सिंह के साथ बाइक से लखनऊ में टाइल्स लगाने जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के शादीपुर गांव के सामने बाइक में पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर घायल हो गए। यूपीडा की टीम ने एंबुलेंस से दोनों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बाइक नंबर और गोपाल के पास मिले मोबाइल से लखनऊ में रहने वाले बेटे ईशू को सूचना दी। सीएचसी पहुंचे ईशू ने बताया कि वह भी टाइल्स का काम करता है। पिता उसके साथ ही रहते थे। दो महीने पहले कोई काम न होने से गांव चले गए थे। काम आने पर उन्हें बुलाया था तो वह चचेरे भाई शिवा के साथ लखनऊ आ रहे थे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। क्षतिग्रस्त बाइक थाने में खड़ी है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
एक साथ दो मौतों से घर में कोहराम
बेहटामुजावर। सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सीएचसी पहुंचा बेटा ईशू और शिवा का भाई सुनील शव देखते ही बेहाल हो गए। पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। ईशू ने बताया कि वह और पिता मिलकर घर का खर्च चलाते थे। परिवार में दो बेटे, एक बेटी और पत्नी गगन देवी हैं। मृतक शिवा तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां मीरा और अन्य परिजन बेहाल हैं।